न्यूज11 भारत
लातेहार/डेस्क: लातेहार जिला के महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में स्कूली विद्यार्थियों से भरा टेम्पो वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया.इस दुर्घटना में एक छात्र अंकुर मिंज की दर्दनाक मौत हो गई है.जबकि दर्जनों छात्र छात्राएं घायल हैं.सभी का इलाज महुआदाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है.जिसमें चार छात्रों की स्थिति गंभीर बताई का रही है जिसे रेफर कर दिया गया है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि विद्यालय से छूटी होने के बाद दर्जनों छात्र टेम्पो से (तीन पहिया वाहन)घर लौट रहे थे तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेम्पो में क्षमता से अधिक छात्र सवार थे और गाड़ी तेज रफ्तार के कारण वाहन चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच अग्रसर करवाई में जुट गई है.इस घटना से परिजन का रो रो कर बुरा हाल है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है.
यह भी पढ़ें: उपायुक्त की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण व आवास की गणना को लेकर प्रेसवार्ता