न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर की प्रतिभाशाली छात्रा शांभवी तिवारी ने ICSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की इस मेधावी छात्रा ने अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर न केवल अपने शहर और राज्य, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है. शांभवी ने जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी और अंग्रेजी जैसे चुनौतीपूर्ण विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और शहर में खुशी का माहौल है.
माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया सफलता का श्रेय
उनके पिता राकेश रमन एयर इंडिया में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव हैं, जबकि माता सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल में रसायन विज्ञान की पीजीटी शिक्षिका हैं. शांभवी अपनी सफलता का श्रेय अपने कठिन परिश्रम और माता-पिता के मार्गदर्शन को देती हैं. स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने आकाश इंस्टीट्यूट से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी भी की. शांभवी प्रतिदिन लगभग सात से आठ घंटे पढ़ाई करती थीं. पढ़ाई के अलावा उन्हें फिल्में देखना, संगीत सुनना और उपन्यास पढ़ना पसंद है.
डॉक्टर बनने का है सपना
फिलहाल, उनका पूरा ध्यान आगामी 3 मई को होने वाली नीट परीक्षा पर केंद्रित है, जिसके लिए उनका परीक्षा केंद्र अलकबीरा पॉलिटेक्निक निर्धारित किया गया है. उनके पिता ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है, लेकिन उनकी असली खुशी तब होगी जब शांभवी नीट में सफलता हासिल कर एक कुशल डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा करेंगी.
ये भी पढ़ें- झारखंड में लैब सेवाएं होंगी हाईटेक: अब मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट
जमशेदपुर की छात्रा शांभवी तिवारी ने ICSE में रचा इतिहास, 100% अंक के साथ देशभर में किया टॉप
संबंधित सामग्री
रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया
झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.
अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.
CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी
झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.
बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट
झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.
पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई
झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.