न्यूज 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड के बस स्टैंड के पीछे स्थित 18 एकड़ में फैले इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. शुक्रवार को विधायक समीर मोहंती ने पार्क परिसर में लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 18 दो-मंजिला आधुनिक कॉटेज का भूमि पूजन किया. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दिनेश सारंगी भी मौजूद रहे. वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं वन विभाग के अधिकारी शामिल हुए.
वहीं विधायक समीर मोहंती ने कहा कि झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के संगम क्षेत्र में स्थित यह पार्क आसपास के राज्यों का सबसे बड़ा पार्क है. उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.रेंजर दिग्विजय सिंह ने बताया कि बनने वाले कॉटेज पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे और पार्क की प्राकृतिक सुंदरता को नई पहचान देंगे.
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, प्रोफेसर श्याम मुर्मू, रासबिहारी साऊ, यदूपति राणा, बिसु ओझा, मिंटू पाल, चंदन सीट, हुकुम माहतो, अरुण बारीक, देवाशीष पैड़ा, कान्हू बेरा, अभिजीत बाग, बापी साऊ समेत वन विभाग के कई कर्मी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: पलामू: खाली भवनों के उपयोग को लेकर प्रशासन सक्रिय, उपायुक्त-नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण