बरही के तिलैया डैम में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, इलाके में शोक की लहर

बरही के तिलैया डैम में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, इलाके में शोक की लहर

बरही के तिलैया डैम में नहाने गए युवक की डूबने से मौत इलाके में शोक की लहर

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज11  भारत

बरही/डेस्क:  बरही थाना क्षेत्र के दुलमाहा गिरी मोहल्ला के सात लोग युवक मंगलवार को तिलैया डैम में नहाने गए थे. इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की. सूचना मिलने पर समाजसेवी अशोक सिंह और जितेंद्र गिरी मौके पर पहुंचे और युवक को पानी से बाहर निकाला. परिजनों को तुरंत जानकारी दी गई.

ग्रामीणों की मदद से युवक को अनुमंडलीय अस्पताल बरही लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान दुलमाहा गिरी मोहल्ला निवासी मोहम्मद इकबाल के पुत्र अफरोज के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

समाजसेवी जितेंद्र गिरी ने शोक व्यक्त किया 

समाजसेवी जितेंद्र गिरी ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है. भगवान मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करें. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें अकेले तालाब या डैम में नहाने न भेजें. बच्चों पर निगरानी रखना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: जिंदा लौट आया ‘मृत’ विश्राम मुंडा, दूसरे शव को अपना समझकर कर दिया था दफन; खूंटी में अजीबोगरीब मामले से सनसनी

संबंधित सामग्री

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर विधि व्यवस्था का दुरुस्त रखने के साथ साथ मॉनिटरिंग करने का दिए निर्देश

झारखंड

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर विधि व्यवस्था का दुरुस्त रखने के साथ साथ मॉनिटरिंग करने का दिए निर्देश

लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कारवाही की दिए चेतावनी

पुलिस अधीक्षक ने कोने और ओरिया पुलिस पिकेट का निरीक्षण कर सतर्क रहने के दिए निर्देश

झारखंड

पुलिस अधीक्षक ने कोने और ओरिया पुलिस पिकेट का निरीक्षण कर सतर्क रहने के दिए निर्देश

सीमित संसाधनों से रचा इतिहास, जिला टॉपर अनुपम लाहा को हरे लाल महतो ने किया सम्मानित

झारखंड

सीमित संसाधनों से रचा इतिहास, जिला टॉपर अनुपम लाहा को हरे लाल महतो ने किया सम्मानित

उच्च शिक्षा के लिए हरे लाल महतो ने दी आर्थिक सहायता, बोले – मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देना समाज की जिम्मेदारी

पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM की सभी 10 शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM की सभी 10 शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

उपायुक्त ने पीवीयूएनएल पतरातू केअधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, बाद में किया प्लांट का निरीक्षण

झारखंड

उपायुक्त ने पीवीयूएनएल पतरातू केअधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, बाद में किया प्लांट का निरीक्षण