शर्तों पर मिली कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की एक दिन की इजाजत, नियम भंग होने पर रद्द होगी अनुमति

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
शर्तों पर मिली कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की एक दिन की इजाजत, नियम भंग होने पर रद्द होगी अनुमति

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को शनिवार जंतर-मंतर पर एक दिन के शांतिपूर्ण प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस ने अनुमति दे दी है. यह प्रदर्शन शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, नई दिल्ली जिला के कार्यालय ने इस सम्बंध में आदेश जारी किया है. सीजेपी के नेता अभिजीत दिपके के अनुरोध पर यह अनुमति प्रदान की गई है. बता दें कि CJP ने 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था.

दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन के लिए कुछ शर्ते तय की है. अगर इन शर्तों का उल्लंघन किया जाता है तो यह इजाजत खत्म कर दी जाएगी. शर्तों के अनुसार, पार्टी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना होगा. यातायात व्यवस्था को किसी भी तरह से बाधित करने की इजाजत नहीं होगी. किसी भी प्रकार की हिंसा या संपत्ति क्षति नहीं होनी चाहिए. इस शर्तों पर ही पार्टी को प्रदर्शन की इजाजत मिली है.

दिल्ली पुलिस ने साथ ही स्पष्ट किया है तय नियमों के पालन करने की शपथ लेनी होगी. अगर नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो अनुमति रद्द कर दी जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: अंडमान सागर में भारत के हाथ लगा बहुत बड़ा 'खजाना'! तेल और गैस के विशाल भंडार मिलने की पेट्रोलियम मंत्री ने सुनाई खुशखबरी

संबंधित सामग्री

अंतरिम जमानत पर तिहाड़ से गांव पहुंचे शरजील इमाम, जानिए अदालत ने क्यों दी राहत 

अंतरिम जमानत पर तिहाड़ से गांव पहुंचे शरजील इमाम, जानिए अदालत ने क्यों दी राहत 

दिल्ली दंगा के आरोप में बंद शरजील इमाम को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दिया है।  

JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ी और धांधली के आरोपों की CBI जांच के लिए दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 

JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ी और धांधली के आरोपों की CBI जांच के लिए दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 

इसी मामले में कोशीलाल प्रसाद और अन्यों ने PGTTCE-2023 परीक्षा में नियोजन प्राप्त करने के लिए सिस्टम की हैकिंग के आरोप में एक हस्तक्षेप आवेदन (I.A) भी दायर किया है.

CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी नूरा कुश्ती में CJP की एंट्री, इस्तीफे के लिए 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी नूरा कुश्ती में CJP की एंट्री, इस्तीफे के लिए 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

इस्तीफे के अलावा कुछ कड़ी शर्तें रखते हुए देशव्यापी आन्दोलन की चेतावनी दी है

रांची के रातु में दिल्ली पुलिस की छापेमारी, करोड़ो की ठगी करने का आरोपी संजू मिश्रा उर्फ टुनटुन मिश्रा चढ़ा हत्थे

रांची के रातु में दिल्ली पुलिस की छापेमारी, करोड़ो की ठगी करने का आरोपी संजू मिश्रा उर्फ टुनटुन मिश्रा चढ़ा हत्थे

दिल्ली पुलिस ने रांची के रातु में छापेमारी करते हुए करोड़ो की ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है.

11 राज्य बार काउंसिलों की महिला उम्मीदवारों ने बार और बेंच के बीच सामंजस्यपूर्ण संतुलन पर रखी अपनी बात

11 राज्य बार काउंसिलों की महिला उम्मीदवारों ने बार और बेंच के बीच सामंजस्यपूर्ण संतुलन पर रखी अपनी बात

बार की स्वतंत्रता, बार और बेंच के बीच संतुलन, और राज्य बार काउंसिलों में महिलाओं की सहयोजन प्रक्रिया पर रखे अपने सुझाव