न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की है.
सुदेश महतो ने कहा कि रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है. उनके निधन से झारखंड ने एक मातृशक्ति को खो दिया है. यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है.
उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें.
दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी और मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी की माता, मेरे लिए मातृतुल्य आदरणीया रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार सुनकर मन बहुत व्यथित है। स्वर्गीय गुरुजी के संघर्ष के दिनों में वे उनके साथ एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़ी रहीं। उनका स्नेह और अपनापन हमेशा याद रहेगा। दुःख की इस घड़ी में मैं हेमंत जी और पूरे सोरेन परिवार के साथ हूँ। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
— Sudesh Mahto (@SudeshMahtoAJSU) October 7, 2026