मुख्य चुनाव आयुक्त पर सियासत

CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी नूरा कुश्ती में CJP की एंट्री, इस्तीफे के लिए 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

इस्तीफे के अलावा कुछ कड़ी शर्तें रखते हुए देशव्यापी आन्दोलन की चेतावनी दी है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी नूरा कुश्ती में CJP की एंट्री, इस्तीफे के लिए 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: Chief Election Commissioner ज्ञानेश कुमार का अपने चुनाव आयुक्तों के साथ कथित मतभेद और एसआईआर फॉर्म 6 में कथित कई अनावश्यक बदलाव की खबरें सामने आने के बाद देश में राजनीति अपने पूरे उबाल पर है. विपक्ष ने अपना राजनीतिक मौका ताड़ते हुए CEC सहित केन्द्र सरकार पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं. विपक्ष ज्ञानेश कुमार के अलावा पिछले कुछ वर्षों में हुए चुनावों को रद्द करने की मांग करने लगा है. इस राजनीति में अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की एंट्री हो गयी है. सीजेपी ने तो ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा देने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है. 

सीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह अल्टीमेटम दिया है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने यहां तक कहा, कि अगर 48 घंटे के भीतर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो उनकी पार्टी देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी. सीजेपी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने तक पीछे नहीं हटेगी.

अभिजीत दीपके ने प्रेस वार्ता में अपनी कुछ मांगें भी रखी हैं-
ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और आपराधिक मामला दर्ज करना
आगामी सभी चुनावों को तत्काल स्थगित करना
एसआईआर प्रक्रिया को फ्रीज करना
जनवरी 2025 की मतदाता सूची को बहाल करना
सीजेपी ने सर्वोच्च न्यायालय भी समान रूप से दोषी मानते हुए एसआईआर से संबंधित सभी फाइलें को तत्काल जब्त करने की भी मांग की है.

तीसरी मांग: भारतीय निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति संबंधी 2023 के कानून को निरस्त किया जाए और एक नया कानून बनाया जाए जो जनता का विश्वास जगाए, जिसमें नागरिक समाज के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी हो।

यह भी पढ़ें: IPL के धूम-धड़ाक की फिर शुरू हुई तैयारी, अबकी बार भारत में सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, गोवा में होगा मिनी ऑक्शन
 
संबंधित सामग्री

गढ़वा पुलिस ने जिले के रंका थाना और हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में बाइक लुटकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

गढ़वा पुलिस ने जिले के रंका थाना और हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में बाइक लुटकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

एक अन्य फरार अपराधकर्मी शमशाद अंसारी को भी गिरफ्तार करने में गढ़वा पुलिस ने सफलता पाई है

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच मामले में झारखंड HC में सुनवाई, राज्य सरकार को कल आर्गुमेंट का सिनॉप्सिस जमा करने का निर्देश

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच मामले में झारखंड HC में सुनवाई, राज्य सरकार को कल आर्गुमेंट का सिनॉप्सिस जमा करने का निर्देश

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच मामले में स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

सिर्फ दोपहर में पीड़ित के घर जाना हत्या का सबूत नहीं: झारखंड HC ने उम्रकैद के आरोपी को दी जमानत

सिर्फ दोपहर में पीड़ित के घर जाना हत्या का सबूत नहीं: झारखंड HC ने उम्रकैद के आरोपी को दी जमानत

झारखंड हाईकोर्ट ने लोहरदगा के एक हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे गुलाम गौश अंसारी को राहत दी है.

दाल-नमक वितरण में लापरवाही पर DC ने मांगा स्पष्टीकरण, e-KYC की खराब प्रगति पर नाराजगी; अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

दाल-नमक वितरण में लापरवाही पर DC ने मांगा स्पष्टीकरण, e-KYC की खराब प्रगति पर नाराजगी; अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

गढ़वा जिले में राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता व सुधार को लेकर गढ़वा DC पीएन मिश्रा ने की समीक्षा बैठक

SIR पर रार! पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने चुनाव आयोग से पारदर्शिता का मांगा हिसाब, कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मांगा

SIR पर रार! पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने चुनाव आयोग से पारदर्शिता का मांगा हिसाब, कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मांगा

चुनाव आयोग के भीतर दर्ज आपत्तियों का रिकॉर्ड सार्वजनिक हो, केंद्र और आयोग दें जवाब - केएन त्रिपाठी