JPSC-JSSC

JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ी और धांधली के आरोपों की CBI जांच के लिए दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 

इसी मामले में कोशीलाल प्रसाद और अन्यों ने PGTTCE-2023 परीक्षा में नियोजन प्राप्त करने के लिए सिस्टम की हैकिंग के आरोप में एक हस्तक्षेप आवेदन (I.A) भी दायर किया है.

By : Ark Sahuliyar
JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ी और धांधली के आरोपों की CBI जांच के लिए दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 

न्यूज़11 भारत 
नई दिल्ली/रांची/डेस्क:
हरिशरण देवनाथ द्वारा झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में कथित गड़बड़ी और धांधली के आरोपों की CBI द्वारा जांच के लिए दायर जनहित याचिका (PIL) पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश जयमाल्या बालाजी और न्यायाधीश बी मोहना की बेंच ने सुनवाई की. 

इसी मामले में कोशीलाल प्रसाद और अन्यों ने PGTTCE-2023 परीक्षा में नियोजन प्राप्त करने के लिए सिस्टम की हैकिंग के आरोप में एक हस्तक्षेप आवेदन (I.A) भी दायर किया है. इस मामले के आरोपियों की ओर से, अभिषेक राय, आकृती श्री, समीर रंजन (AoR - वात्सल्य विज्ञा) सुप्रीम कोर्ट में मौजूद थे. दावा किया गया कि झारखण्ड का सबसे बड़ा घोटाला PGTTCE-2023 है. लेकिन झारखण्ड सरकार द्वारा 17 अगस्त 2026 को JPSC और JSSC में हुए धांधली को लेकर लिए गए निर्णयों में PGT को न ही रद्द किया गया और न ही इसे जांच के दायरे में रखा गया.

अभय कुमार तिवारी, जिसे JPSC-JSSC के घोटाले का मास्टरमाइंड माना जाता है, वह पीजीटीटीसीई-2023 में भी शामिल हैं, और उसने खुद ही इस घोटाले का खुलासा किया है. लेकिन झारखण्ड सरकार PGT को हमेशा बचाने का प्रयास किया, जबकि शिक्षक ही भविष्य के निर्माता होते हैं (शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई धांधली को सरकार अनदेखा क्यों कर रही है). इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में JPSC-JSSC रिफार्म मंच की ओर से दो हस्तक्षेप याचिका भी दायर की गई है. सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 5 अक्टूबर 2026 को निर्धारित की गई है. यानी आने वाले 5 अक्टूबर को झारखण्ड के सभी अभ्यर्थी को सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का इंतजार रहेगा.

यह भी पढ़ें- JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

 

संबंधित सामग्री

पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने मुस्तफा अंसारी को सुनाई 10 साल की सजा, लगाया 25 हजार रुपए का जुर्माना 

पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने मुस्तफा अंसारी को सुनाई 10 साल की सजा, लगाया 25 हजार रुपए का जुर्माना 

पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने मुस्तफा अंसारी को 10 साल की सजा सुनाई है. साथ ही 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माने की राशि पीड़िता के चिकित्सा खर्च और पुनर्वास के लिए देने का कोर्ट ने आदेश दिया

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी

बिहार विधान परिषद के सभापति और भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है।

पाकुड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया उग्र विरोध प्रदर्शन

पाकुड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया उग्र विरोध प्रदर्शन

झामुमो की ओर से आरोप लगाया गया है कि चुनाव आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर और चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में दिलीप कुमार पासवान, दीपक कुमार और आनंद कुमार की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.