दिल्ली दंगा 

अंतरिम जमानत पर तिहाड़ से गांव पहुंचे शरजील इमाम, जानिए अदालत ने क्यों दी राहत 

दिल्ली दंगा के आरोप में बंद शरजील इमाम को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दिया है।  

By : Rani Thakur
अंतरिम जमानत पर तिहाड़ से गांव पहुंचे शरजील इमाम, जानिए अदालत ने क्यों दी राहत 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पंकज कुमार/जहानाबाद:
दिल्ली दंगा मामले में साजिश के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद शरजील इमाम अंतरिम जमानत मिलने के बाद अपने पैतृक गांव काको पहुंचे। जैसे ही शरजील इमाम अपने गांव पहुंचा उसके स्वागत में पूरा परिवार एवं आस-पड़ोस के लोग जुट गए। सभी लोगों ने उनकी खूब खिदमत की। शरजील इमाम के चेहरे पर भी घर पहुंचने की खुशी नजर आ रही थी दिल्‍ली की अदालत ने उन्हें चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत दी है। 

शरजील के काको पहुंचने की खबर मिलते ही उनके घर और आसपास के इलाके में परिजनों और करीबियों की आवाजाही बढ़ गई। अंतरिम जमानत मिलने से शरजील के परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने इसे भावुक और राहत भरा पल बताया। अदालत से मिली राहत के तहत शरजील निर्धारित अवधि के दौरान चचेरे भाई के शादी समारोह में शामिल होंगे। 

परिवार के लोगों के मुताबिक, लंबे समय बाद पारिवारिक समारोह में उनके शामिल होने से घर में उत्साह का माहौल है। हालांकि, यह राहत सीमित अवधि के लिए ही है और शादी समारोह पूरा होने के बाद उन्हें अदालत के निर्देशों का पालन करना होगा।
 
दिल्‍ली की अदालत की ओर से दी गई अंतरिम जमानत 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक प्रभावी है। इस अवधि में शरजील को केवल अदालत की ओर से निर्धारित उद्देश्य के तहत पारिवारिक समारोह में शामिल होने की अनुमति मिली है। 

जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें अदालत के निर्देश के अनुसार वापस जेल लौटना होगा। इसके बाद दिल्ली दंगा मामले में उनके खिलाफ चल रही कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। 

पहले भी मिल चुकी है राहत 

शरजील इमाम को इससे पहले भी अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत कोर्ट ने दिया था और वह अपने गांव पहुंचे थे। उस दौरान अदालत ने उन्हें कई शर्तों के साथ सीमित अवधि के लिए राहत दी थी। इस बार भी अदालत ने उन्हें केवल पारिवारिक समारोह में शामिल होने के उद्देश्य से अस्थायी राहत दी है। यानी यह नियमित या स्थायी जमानत नहीं है। 

शरजील इमाम दिल्‍ली दंगा मामले में साजिश के आरोपों का सामना कर रहे हैं और लंबे समय से तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मामले में उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है। फिलहाल अंतरिम जमानत के तहत वह अपने पैतृक गांव काको में हैं। 10 अक्टूबर को जमानत की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें अदालत के निर्देश के अनुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा। शरजील इमाम के भाई की शादी की रस्में घर में चल रही है। इस दौरान शरजील इमाम का घर पहुंचना परिवार एवं आस पड़ोस के लोगों के लिए शादी की खुशी दुगनी कर दी है।


 

संबंधित सामग्री

राजगंज लाल बाजार में दुकान में चोरी के बाद आगजनी, 60-70 हजार का सामान जलकर राख

राजगंज लाल बाजार में दुकान में चोरी के बाद आगजनी, 60-70 हजार का सामान जलकर राख

अज्ञात चोर दुकान के पीछे का चदरा उखाड़कर अंदर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान में आग लगा दी

ट्रेन की चपेट में आई महिला हुई दर्दनाक मौत, महिला की अबतक नहीं हो पाई है शिनाख्त, घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की

ट्रेन की चपेट में आई महिला हुई दर्दनाक मौत, महिला की अबतक नहीं हो पाई है शिनाख्त, घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की

दीक्षा भूमि एक्सप्रेस के ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि धनबाद-गया अप लाइन के खंभा नंबर 316/27 के समीप एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई है

4 साल पहले हुई ‘हत्या’ का निकला चौंकाने वाला सच! नोएडा में जिंदा मिला युवक 

4 साल पहले हुई ‘हत्या’ का निकला चौंकाने वाला सच! नोएडा में जिंदा मिला युवक 

चार साल पहले जिस युवक की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में चार लोगों को जेल जाना पड़ा था, वही युवक अब नोएडा में जिंदा मिला है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कल चुनाव आयोग के कार्यालय का घेराव 

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कल चुनाव आयोग के कार्यालय का घेराव 

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ सोनू के अगुवाई में दोपहर 12 बजे होगा विरोध-प्रदर्शन