न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदा समय में इटली की यात्रा पर गए हुए हैं. जहां उन्होंने रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा किया है. खास बात यह रही कि इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने खुद पीएम मोदी को लेकर कोलोसियम पहुंची और यहां दोनों नेताओं ने सेल्फी ली. वहीं इस तस्वीर को पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर साझा भी किया है. जो काफी ट्रेंड कर रहा है. इसके अलावा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है जिसमें इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पीएम मोदी को उनके द्वारा दिए गए गिफ्ट को लेकर धन्यवाद करती हुई नजर आ रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट किया है. जिसका वीडियो बनाकर इटली की पीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है.
वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है कि दोनों नेता काफी खुश है और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी पीएम मोदी को धन्यवाद कर रही है. पीएम मोदी को धन्यवाद करते हुए इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे एक बहुत अच्छी चॉकलेट तोहफे में दी है. यह चॉकलेट है 'मेलोडी'.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, पीएम मोदी ने कल रात का भोजन भी इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ किया था. रात का भोजन साथ में करने के बाद दोनों प्रधानमंत्री रोम के कोलोसियम इमारत घूमने के लिए गए हुए थे. बता दें, रोम के इस कोलोसियम इमारत का एक दिलचस्प इतिहास रहा है. जो दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करता है. यह इमारत कोलोसियम फ्लेवियन सम्राटों के शासनकाल में बनाया गया था. यह उस दौर का एक स्टेडियम था. जहां अखाड़ा बनाकर लो कुस्ती और कई अन्य खेल खेला करते थे. कोलोसियम का निर्माण वेस्पासियन के शासनकाल के दौरान 70 और 72 ईस्वी के बीच शुरू हुआ था, जिसकी विशाल इमारत आज भी इसकी भव्यता की कहानी कहती है.
यह भी पढ़ें: रामगढ़ पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, काफी समय से फरार चल रहें हैं TPC के उग्रवादी को किया गिरफ्तार