जनता पर महंगाई की दोहरी मार, पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी उछाल.. प्रति लीटर 3 रूपए की बढ़ोतरी

By : Mansi Kumari
जनता पर महंगाई की दोहरी मार, पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी उछाल.. प्रति लीटर 3 रूपए की बढ़ोतरी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा इजाफा हुआ हैं. ताजा बढ़ोतरी के बाद दोनों ईंधन के दामों में 3-3 रूपए प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई हैं. इस बढ़ोतरी के बाद आम जनता और परिवहन सेक्टर पर सीधा असर पड़ने की आशंका हैं. 

दिल्ली समेत बड़े शहरों में नए रेट लागू
नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रूपए प्रति लीटर पहुंच गया है जबकि डीजल की कीमत 90.67 रूपए प्रति लीटर हो गई हैं. कोलकाता में पेट्रोल 108.74 रूपए और डीजल 95.13 लीटर रूपए प्रति बिक रहा हैं. वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.68 रूपए और डीजल 93.14 रूपए प्रति लीटर हो गया हैं. चेन्नई में पेट्रोल 103.67 रूपए और डीजल 95.25 रूपए प्रति लीटर तक पहुंच गया हैं. 

मिडिल-ईस्ट तनाव का असर बताया जा रहा कारण
विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और मिडिल ईस्ट में चल रही स्थिति का असर वैश्विक कच्चे तेल बाजार पर पड़ रहा है, जिसका सीधा असर भारत में ईंधन की कीमतों पर दिखाई दे रहा हैं. यह हाल के दिनों में पहली बार है और जब पेट्रोल और डीजल के दामों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी देखी गई हैं. कई राज्यों में कीमतें बढ़ने की आशंका के चलते लोग पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में दिखाई दिए. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और बिहार समेत कई इलाकों में पैनिक बाइंग की स्थिति देखने को मिली.

हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा ईंधन की बचत को लेकर की गई अपील के बाद लोगों को पहले से ही कीमतों में बदलाव का अंदेशा था. सरकार ने निजी वाहनों के कम उपयोग और वर्क फ्रॉम को बढ़ावा देने की सलाह दी थी.

यह भी पढ़े: सारंडा में आईईडी विस्फोट की चपेट में आए घायल दंतैल हाथी की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
 
संबंधित सामग्री

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस, आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने की तैयारी 

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस, आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने की तैयारी 

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस हो गई है. आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

करीब 200 लीटर अवैध चुलाई शराब और 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर जब्त किया गया.

15वें वित्त आयोग के अनुदान से गांडेय में 1.11 करोड़ की लागत से दो उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास

15वें वित्त आयोग के अनुदान से गांडेय में 1.11 करोड़ की लागत से दो उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास

जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि एक उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण गांडेय स्थित पुराने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में, दूसरा उदयपुर पंचायत में कराया जाएगा

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

ग्रामीणों का आरोप है कि टाटा मैजिक वाहन में बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदा था, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हस्तछेपकर्ता की ओर से भी कई जजमेंट का हवाला दिया गया. कहा गया कि व्हाट्सअप, टेलीग्राम जैसे माध्यम से पेपर लीक हुआ है.