मुंबई: अंधेरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जहरीले धुएं में दम घुटने से दो युवकों की मौत

By : Mansi Kumari
मुंबई: अंधेरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जहरीले धुएं में दम घुटने से दो युवकों की मौत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मुंबई के अंधेरी (पूर्व) इलाके में बुधवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चांदीवली स्थित साकीविहार रोड पर एक कमर्शियल इमारत की फैक्ट्री में भीषण आग भड़क उठी. आग इतनी तेजी से फैली कि तीसरी मंजिल पूरी तरह धुएं से भर गई. इस दर्दनाक हादसे में दम घुटने से दो युवकों की मौत हो गई.

आग नारायण प्लाजा (टेक्स सेंटर) की तीसरी मंजिल पर स्थित मैसर्स नियोसेल इंडस्ट्रीज (यूनिट नंबर 303) में लगी. शाम करीब 6:36 बजे बीएमसी के मुंबई फायर ब्रिगेड को आग की सूचना मिली. कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके चलते 6:54 बजे इसे लेवल-1 घोषित किया गया.

दमकल कर्मियों ने धुएं के बीच फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया. इसी दौरान ऑफिस के अंदर दो युवक बेहोशी की हालत में मिले. भगवान पिटले (30 वर्ष) को सेवन हिल्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं सुमंत जाधव (28 वर्ष) को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई.

1500 वर्ग फुट में फैली आग, सब कुछ खाक
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग करीब 1500 वर्ग फुट क्षेत्र में फैल चुकी थी. इसकी चपेट में आकर फैक्ट्री की इलेक्ट्रिक वायरिंग, फर्नीचर, लिथियम-आयन बैटरियां, ऑफिस फाइलें, लकड़ी के पार्टिशन और फॉल्स सीलिंग पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई. आग पर काबू पाने के बाद देर रात तक कूलिंग ऑपरेशन चलता रहा. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही हैं. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन दमकल विभाग की अंतिम रिपोर्ट के बाद ही असली वजह सामने आ पाएगी.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: जनवरी में ‘हिल स्टेशन’ बना झारखंड! ओस भी जमकर बनी बर्फ, खूंटी में पारा 2.1 डिग्री तक पहुंचा

संबंधित सामग्री

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की बिगड़ी तबीयत, हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की बिगड़ी तबीयत, हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद रूपी सोरेन को हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

जेडीयू के विधायक और MLC आज एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। 

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

अचानक वीरूपुर थाने पहुंचीं एसपी प्रेरणा कुमार, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

अचानक वीरूपुर थाने पहुंचीं एसपी प्रेरणा कुमार, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

लखीसराय की पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रेरणा कुमार ने वीरूपुर थाना का विस्तृत निरीक्षण किया। irpur

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मेल के जरिए दी गई है।