ओरिएंटेशन कार्यक्रम

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

जेडीयू के विधायक और MLC आज एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। 

By : Rani Thakur
JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
जेडीयू के विधायक और MLC आज एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षद इसमें मौजूद हैं। कार्यक्रम में संसदीय कार्यप्रणाली के विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनभर चलेगा।

मीडिया के सवालों का जवाब देते जेडीयू कोटे से मंत्री जमा खान ने कहा कि निशांत आने वाले समय में बिहार का नेतृत्व करेंगे। वहीं JDU का नाम जनता दल नीतीश करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी उसका समर्थन करता हूं।

जमा खान ने आगे कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। हमारी पार्टी की मीटिंग होती रहती है। आप लोग भी जानते हैं। हमारे सीनियर लोग हमें सिखाते हैं, हमें बताते हैं। अनंत सिंह के नहीं आने पर उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी की कोई नाराजगी नहीं है। ऐसी बातें सिर्फ बाहर रहने वाले लोग करते हैं। हम लोग हमेशा एक साथ हैं।

वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इस पहल के पीछे जनप्रतिनिधियों की संसदीय कार्यप्रणाली की समझ मजबूत करने पर जोर दिया है। पार्टी की ओर से बताया गया है कि बाहर से विशेषज्ञ बुलाकर विधायकों और एमएलसी को सदन की प्रक्रिया, सवाल पूछने और क्षेत्र के मुद्दों को प्रभावी तरीके से रखने की ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन PRS Legislative Research की ओर से किए जाने की जानकारी पार्टी ने दी है।


 

संबंधित सामग्री

नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- उन्होंने...

नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- उन्होंने...

MLC चुनाव को लेकर बाहुबली विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। जेडीयू MLC नीरज कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि यह ललन सिंह का भी विरोध किए थे। 

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

अचानक वीरूपुर थाने पहुंचीं एसपी प्रेरणा कुमार, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

अचानक वीरूपुर थाने पहुंचीं एसपी प्रेरणा कुमार, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

लखीसराय की पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रेरणा कुमार ने वीरूपुर थाना का विस्तृत निरीक्षण किया। irpur

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मेल के जरिए दी गई है। 

पत्नी बोली- घर बनाओ, पति बोला- बाइक लेंगे; विवाद बढ़ा तो पत्नी को दागी गोली

पत्नी बोली- घर बनाओ, पति बोला- बाइक लेंगे; विवाद बढ़ा तो पत्नी को दागी गोली

नालंदा के कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में घरेलू विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।