Shreyas Iyer
एक्सक्लूसिव

श्रेयस अय्यर के इस अंदाज ने जीता फैंस का दिल, वीडियो वायरल

भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का अंत भी धमाकेदार जीत के साथ किया. गुरुवार को खेले गए तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 127 रन से बाजी मारी.

By : Amisha Pathak
श्रेयस अय्यर के इस अंदाज ने जीता फैंस का दिल, वीडियो वायरल

न्यूज़11 भारत

स्पोर्ट्स/डेस्क: भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का अंत भी धमाकेदार जीत के साथ किया. गुरुवार को खेले गए तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 127 रन से बाजी मारी. हालांकि सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीतकर भारत पहले ही अजेय बढ़त हासिल कर चुका था, लेकिन आखिरी मुकाबले में भी खिलाड़ियों ने कोई ढिलाई नहीं बरती. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की आक्रामक पारियों के दम पर 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 100 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. मैच के बाद ट्रॉफी सेरेमनी में श्रेयस अय्यर ने अपने एक छोटे से जेस्चर से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली जब भारतीय कप्तान को ट्रॉफी लेने के बजाय अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को भी अपने पास बुला लिया. अय्यर के इस कदम ने वहां मौजूद लोगों को भी चौंका दिया. इसके बाद भारतीय टीम के जश्न के दौरान भी जादरान खिलाड़ियों के साथ नजर आए. सोशल मीडिया पर अय्यर के इस व्यवहार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस खेल भावना वाले अंदाज की चर्चा कर रहे हैं.

गुरुवार को खेले गए इस टी20 सीरीज में अभिषेक ने 108 रनों की एतिहासिक पारी खेली. जिसके बाद वह भारत के लिए टी20 में सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए, उन्होंने रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. तीसरे टी20 का प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी दिया गया. 

यह भी पढ़ें: 'बिस्मिल्लाह' से शुरू किया जवाब, ईशान ने जीता दिल

संबंधित सामग्री

IND vs AFG: दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

IND vs AFG: दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को होने जा रहा है. दूसरा मैच भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा.

Ind vs AFG: जीत से खुला भारत का खाता, अफगानिस्तान हुआ पस्त

Ind vs AFG: जीत से खुला भारत का खाता, अफगानिस्तान हुआ पस्त

भारत ने रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर खोला खाता.

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के आगे अफगानिस्तान बेबस, टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता पहला मुकाबला

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के आगे अफगानिस्तान बेबस, टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता पहला मुकाबला

इशांत किशन ने अभिषेक का अच्छा दिया साथ, 42 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में हुए आउट

IND vs AFG T20 Series:  घर बैठे कैसे देखें भारत- अफगानिस्तान टी20 मुकाबला ? जाने लाइव देखने का तरीका

IND vs AFG T20 Series: घर बैठे कैसे देखें भारत- अफगानिस्तान टी20 मुकाबला ? जाने लाइव देखने का तरीका

भारत और अफगानिस्तान का टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होने वाला है. ऐसे में लोग घर के बाहर भी देख सकेंगे मैच. जानिए कहां आएगा टीवी और मोबाइल पर लाइव.