IND vs AFG
एक्सक्लूसिव

अफगानिस्तान को रौंदते ही भारत ने रचा इतिहास, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत ने शानदार बाजी खेलते हुए अफगानिस्तान को टी20 सीरीज में 127 रन से हरा दिया. इस सीरीज में 3-0 से टीम इंडिया को जीत मिली.

By : Amisha Pathak
अफगानिस्तान को रौंदते ही भारत ने रचा इतिहास, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

न्यूज़11 भारत

स्पोर्ट्स/डेस्क: भारत ने शानदार बाजी खेलते हुए अफगानिस्तान को टी20 सीरीज में 127 रन से हरा दिया. इस सीरीज में 3-0 से टीम इंडिया को जीत मिली. वहीं, इस शानदार जीत के हिरो अभिषेक शर्मा रहे. उन्होंने 108 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर, महज 30 गेंदों में सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. मगर टीम इंडिया भी इस मुकाबले में रिकॉर्ड बनाने में पीछे नहीं रहा. टी20 में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड में टीम इंडिया ने अपना नाम दर्ज करवा लिया है.अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में 127 रन की शानदार जीत के साथ भारत ने एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली. यह मैंस टी20 क्रिकेट में भारत की 100 या उससे ज्यादा रन के अंतर से मिली 10वीं जीत है. इस आंकड़े के साथ भारत फुल मेंबर देशों में सबसे ज्यादा बार इतने बड़े अंतर से मुकाबला जीतने वाली टीम बन गई है. वहीं, सभी टीमों को मिलाकर देखा जाए तो भारत से आगे सिर्फ कनाडा है.

टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा 100 रन या उससे ज्यादा बड़े अंतर की जीत का रिकॉर्ड भारत और कनाडा के नाम है. दोनों टीमों ने अब तक 10-10 बार इतने बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया है. फुल मेंबर देशों की बात करें तो इस सूची में दुसरे नंबर पर जिम्बाब्वे है, जिसने अब तक कुल 8 बार 100 रन या उससे बड़े अंतर की जीत दर्ज की है. वहीं, पाकिस्तान और इंग्लैंड 6-6 बार ऐसा कर चुके हैं.

T20I में 100 से ज्यादा रन से सबसे ज्यादा जीत

  • भारत -10 बार
  • जिम्बाब्वे - 8 बार
  • पाकिस्तान- 6 बार
  • इंग्लैंड - 6 बार

भारतीय टीम का अफगानिस्तान के खिलाफ जीत का सिलसिला जारी है. बात करें इंटरनेशनल मैचों की तो, दोनों देश अब तक 21 बार मैदान पर आमने- सामने आ चुके हैं. जिनमें 1 बार जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है, वहीं एक मैच का परिणाम नहीं निकल पाया है और एक मैच टाइ रहा था.

मैच में क्या हुआ

17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला खेला गया. टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 221 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. अभिषेक शर्मा इस पारी के सबसे बड़े स्टार रहे. उन्होंने महज 30 गेंदों में शतक जड़कर टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम किया और 108 रन की शानदार पारी खेली. वहीं 222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी टीम सिर्फ 94 रन पर ढेर हो गई. इसके साथ ही भारतीय टीम इस मुकाबले को 127 रन के विशाल अंतर से अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें : श्रेयस अय्यर के इस अंदाज ने जीता फैंस का दिल, वीडियो वायरल

संबंधित सामग्री

11 साल की उम्र में आरोही को मानद डॉक्टरेट, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

11 साल की उम्र में आरोही को मानद डॉक्टरेट, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

प्रतिभाशाली बाल लेखिका एवं कला-संस्कृति के क्षेत्र में पहचान बना रहीं आरोही खण्डेलवाल ने महज 11 वर्ष की उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर झारखंड का गौरव बढ़ाया है.

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

IND W vs SL W: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से भिड़ंत

IND W vs SL W: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से भिड़ंत

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. गोल्ड मेडल के लिए होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीत लिया है.

श्रेयस अय्यर के इस अंदाज ने जीता फैंस का दिल, वीडियो वायरल

श्रेयस अय्यर के इस अंदाज ने जीता फैंस का दिल, वीडियो वायरल

भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का अंत भी धमाकेदार जीत के साथ किया. गुरुवार को खेले गए तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 127 रन से बाजी मारी.

वेस्टइंडीज ODI सीरीज में नहीं मिली जगह, इन तीन भारतीय खिलाड़ियों का टूटा दिल

वेस्टइंडीज ODI सीरीज में नहीं मिली जगह, इन तीन भारतीय खिलाड़ियों का टूटा दिल

टीम इंडिया की जर्सी पहनने का सपना हर क्रिकेटर देखता है, लेकिन हर बार चयनकर्ताओं की सूची में हर नाम शामिल हो, ऐसा नहीं होता.