न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राज्य सरकार द्वारा JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में आज शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए प्रार्थियों को समय दिया गया है. मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी.
इस मामले में रिटायर जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को मामले की मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी दी गयी. वहीं मिस्टर मल्लिक को नोडल ऑफिसर के रूप में अप्पोइंट किया गया.
झारखंड हाईकोर्ट में आज शुक्रवार को JPSC 11वीं से 13वीं सिविल सर्विसेस, JSSC CGL, CDPO और FSO परीक्षाओं को रद्द करने के सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली सभी 14 याचिकाओं पर सुनवाई हुई.
इसे भी पढ़ें: रांची: तीसरे दिन अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, भारी विरोध के बीच बुलडोजर एक्शन पर लगी रोक; खुशी से झूम उठे लोग