न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना: पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मेल के जरिए दी गई है। धमकी मिलने के बाद एहतियात के तौर पर कोर्ट को खाली करवाकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
कोर्ट का गेट बंद कर दिया गया है। कोर्ट और उसके आसपास चौकसी बढ़ा दी गई है। इससे पहले मार्च में भी सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस के मुताबिक, पटना सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा हर तरह से चाक चौबंध कर दी गई है। सुबह के वक्त पुलिस की मौजूदगी में मेन गेट बंद कर पूरे परिसर में सर्च किया जा रहा है। धमकी की सूचना के बाद अधिवक्ताओं और कर्मचारियों में भी चिंता का माहौल है।