अतिक्रमण पर रोक

रांची: भारी विरोध के बीच हाईकोर्ट से बुलडोजर एक्शन पर लगी रोक; खुशी से झूम उठे लोग

HEC की  जमीन पर अवैध रूप से बने मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है.

By : Dipali Kumari
रांची: भारी विरोध के बीच हाईकोर्ट से बुलडोजर एक्शन पर लगी रोक; खुशी से झूम उठे लोग

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची के बाईपास रोड में HEC की जमीन से आज तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन की टीम पहुंची थी. मौके पर करीब 10 जेसीबी और बड़ी संख्या में प्रशासन और इंफोर्समेंट टीम आये थे. वहीं बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को बचाने के लिए मिलकर विरोध कर रहे थे. कुछ महिलाएं बुलडोजर पर चढ़ गयी थी.  

भारी विरोध के बीच लोगों के लिए झारखंड हाईकोर्ट से एक बड़ी राहत की खबर सामने आई. झारखंड हाईकोर्ट ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण अभियान पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने दिसंबर 2026 तक कार्रवाई पर रोक लगायी है. मामले में अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने बहस की.  हाईकोर्ट की ओर से आई इस राहतभरी खबर से लोगों के चेहरे पर वापस खुशियां लौट आई.
बस्ती वाले कोर्ट के इस फैसले के बाद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे.

बताते चलें बीते दिनों भी अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था. बुधवार को पुलिस प्रशासन के साथ लोगों की झड़प भी देखने को मिली थी. वहीं पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज भी किया था. इसके बाद अवैध रूप से बने घरों पर बुलडोजर चलाया गया. गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर भारी हंगामा भी किया था. 

इसे भी पढ़ें: रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर! JSCA स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट पर संकट, छीन सकती है मेजबानी

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

मामले में कोर्ट की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए प्रार्थियों को समय दिया गया है.

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव  ने कहा है कि एमडीआर कानून इसलिए लाया गया कि देश में यूनिफार्म टैक्स  की व्यवस्था हो. 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.