न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची पुलिस ने शादी समारोह के दौरान हुई बड़ी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 16 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी बरामद की है. ये वारदात बरियातू थाना क्षेत्र स्थित एक मैरिज हॉल में हुई थी, जहां शादी समारोह के दौरान दुल्हन के गहनों और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया था. घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की थी.
CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जैकी सिंह के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर सोना, चांदी और हीरे के आभूषण बरामद किए गए हैं. इसके अलावा 96 हजार 800 रुपये नकद भी पुलिस ने जब्त किए हैं. जानकारी के मुताबिक, यह चोरी 1 मई को हुई थी. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.
ये भी पढ़ें- रांची के बूटी मोड़ में बाइक में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी