हेडमास्टर ने मासूम छात्रा को कोल्ड ड्रिंक का झांसा देकर पिलाया पेशाब! पूर्णिया में मचा बवाल!

हेडमास्टर ने मासूम छात्रा को कोल्ड ड्रिंक का झांसा देकर पिलाया पेशाब! पूर्णिया में मचा बवाल!

पूर्णिया के एक सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक पर पहली कक्षा की छात्रा को कोल्ड ड्रिंक का झांसा देकर संदिग्ध तरल पिलाने का आरोप लगा है। मामले के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया, जबकि पुलिस ने आरो

हेडमास्टर ने मासूम छात्रा को कोल्ड ड्रिंक का झांसा देकर पिलाया पेशाब पूर्णिया में मचा बवाल

हेडमास्टर ने मासूम छात्रा को कोल्ड ड्रिंक का झांसा देकर पिलाया पेशाब |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पूर्णिया -  पूर्णिया जिले के चंपानगर थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिंधिया पंचायत स्थित कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर पहली कक्षा की सात वर्षीय छात्रा के साथ अमानवीय हरकत करने का आरोप लगा है। आरोप है कि बच्ची को कोल्ड ड्रिंक बताकर संदिग्ध तरल पदार्थ पिलाया गया। घटना सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।

हाईलाइट्स - 

  • पूर्णिया के चंपानगर थाना क्षेत्र के स्कूल में शर्मनाक घटना का आरोप
  • 7 वर्षीय छात्रा को कोल्ड ड्रिंक बताकर संदिग्ध तरल पिलाने का आरोप
  • ग्रामीणों के हंगामे के बाद आरोपी प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
  • पुलिस ने संदिग्ध बोतल जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी
  • आरोपी हेडमास्टर ने खुद पर लगे आरोपों को बताया गलत

रोते हुए घर पहुंची बच्ची, मां को बताई पूरी बात

परिजनों के मुताबिक, बच्ची रोज की तरह सुबह स्कूल गई थी। कुछ देर बाद वह रोती हुई घर लौटी और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। बच्ची ने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उसे बुलाकर बोतल के ढक्कन में भरा तरल पदार्थ दिया और कहा कि यह कोल्ड ड्रिंक है। जैसे ही उसने उसे चखा, उसे कुछ गलत होने का एहसास हुआ। बच्ची के बयान के बाद परिवार के लोग और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापक से जवाब मांगने लगे।

बोतल जब्त, फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई

आरोप है कि पूछताछ के दौरान प्रधानाध्यापक ने ग्रामीणों के साथ बदसलूकी की और उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। इसी बीच बच्ची ने टेबल पर रखी एक बोतल की पहचान की, जिसके बारे में दावा किया गया कि उसी से उसे तरल पदार्थ पिलाया गया था। परिजनों का कहना है कि बोतल से तेज बदबू आ रही थी। सूचना मिलते ही चंपानगर थाना पुलिस ने आरोपी नंद किशोर राय को हिरासत में ले लिया। आरोपी श्रीनगर थाना क्षेत्र के खुट्टी धुनैली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। संदिग्ध बोतल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी प्रधानाध्यापक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।

इसे भी पढ़ें - पटना में खुले में मांस बिक्री पर लगेगी रोक! शहर के बाहर बनेगा बिहार का पहला हाईटेक स्लॉटर हाउस

संबंधित सामग्री

बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 13 प्रस्तावों को मंजूरी, गया–बैंकॉक सीधी उड़ान और 747 करोड़ की स्वास्थ्य ग्रांट को हरी झंडी

बिहार

बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 13 प्रस्तावों को मंजूरी, गया–बैंकॉक सीधी उड़ान और 747 करोड़ की स्वास्थ्य ग्रांट को हरी झंडी

बिहार कैबिनेट की बैठक में 13 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें विकास, शिक्षा, खेल और अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शामिल है। गया से बैंकॉक सीधी उड़ान और करोड़ों की विकास योजनाओं को हरी झंडी मिली।

ककोलत जलप्रपात में प्रवेश शुल्क बढ़ा,पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए नए नियम

बिहार

ककोलत जलप्रपात में प्रवेश शुल्क बढ़ा,पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए नए नियम

ककोलत जलप्रपात में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने नया शुल्क और पार्किंग सिस्टम लागू किया है। सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह नियम 21 मई 2026 से प्रभावी होंगे।


RAIL NEWS:  रेल यात्री कृपया ध्यान दें, 16 ट्रेन की गई रद्द, कहीं आप तो नही करने वाले थे उसमें सफर, यहां चेक कीजिये

बिहार

RAIL NEWS: रेल यात्री कृपया ध्यान दें, 16 ट्रेन की गई रद्द, कहीं आप तो नही करने वाले थे उसमें सफर, यहां चेक कीजिये

गोरखपुर कैण्ट-पनियहवा रेल खण्ड पर स्थित उनौला-पिपराइच स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के कमीशनिंग हेतु एनआई कार्य के मद्देनजर कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है और कई ट्रेन रद्द की गई है।

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित, 14 और 17 जून को होगी परीक्षा; 4,236 पदों पर बहाली

बिहार

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित, 14 और 17 जून को होगी परीक्षा; 4,236 पदों पर बहाली

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 4,236 पदों के लिए 14 और 17 जून को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।

डीसीएलआर के आदेश को भी बनाया कमाई का जरिया, 20 हजार घूस लेते राजस्व कर्मचारी और दलाल गिरफ्तार

क्राइम

डीसीएलआर के आदेश को भी बनाया कमाई का जरिया, 20 हजार घूस लेते राजस्व कर्मचारी और दलाल गिरफ्तार

सहरसा के महिषी अंचल में विशेष निगरानी इकाई पटना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी और उसके कथित दलाल को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। दोनों पर जमीन की रसीद काटने के नाम पर घूस मां