डीसीएलआर के आदेश को भी बनाया कमाई का जरिया, 20 हजार घूस लेते राजस्व कर्मचारी और दलाल गिरफ्तार

डीसीएलआर के आदेश को भी बनाया कमाई का जरिया, 20 हजार घूस लेते राजस्व कर्मचारी और दलाल गिरफ्तार

सहरसा के महिषी अंचल में विशेष निगरानी इकाई पटना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी और उसके कथित दलाल को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। दोनों पर जमीन की रसीद काटने के नाम पर घूस मां

डीसीएलआर के आदेश को भी बनाया कमाई का जरिया 20 हजार घूस लेते राजस्व कर्मचारी और दलाल गिरफ्तार

डीसीएलआर के आदेश को भी बनाया कमाई का जरिया |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

इंद्रदेव / सहरसा -   सहरसा जिले में विशेष निगरानी इकाई पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिषी अंचल के राजस्व कर्मचारी श्याम प्रसाद सिंह और उसके कथित दलाल फूलचंद शाह को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। दोनों पर दाखिल-खारिज और जमीन की रसीद काटने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।

हाईलाइट्स - 

  • महिषी अंचल के राजस्व कर्मचारी श्याम प्रसाद सिंह गिरफ्तार
  • कथित दलाल फूलचंद शाह भी निगरानी टीम के हत्थे चढ़ा
  • 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए दोनों
  • जमीन की रसीद काटने के नाम पर मांगी गई थी घूस
  • शिकायतकर्ता मोहम्मद हयात की सूचना पर हुई कार्रवाई
  • निगरानी विभाग ने कांड संख्या 19/2026 दर्ज किया

डीसीएलआर के आदेश के बाद भी मांगे जा रहे थे पैसे

शिकायतकर्ता मोहम्मद हयातुल्लाह ने बताया कि डीसीएलआर के आदेश के बावजूद उनसे दाखिल-खारिज करने के नाम पर पहले 25 हजार रुपये की मांग की गई थी। बाद में सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ। लगातार पैसे की मांग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने विशेष निगरानी इकाई पटना से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने कांड संख्या 19/2026 दर्ज कर कार्रवाई की योजना बनाई।

जाल बिछाकर दबोचे गए आरोपी

निगरानी टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान पूरी राशि भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तारी के बाद दोनों को महिषी थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद जिले में भ्रष्टाचार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन संबंधित मामलों में रिश्वतखोरी लंबे समय से बड़ी समस्या बनी हुई है और निगरानी विभाग की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा संदेश है।


इसे भी पढ़ें - नालंदा स्कूल में मचा हड़कंप! मिड-डे मील खाते ही एक-एक कर गिरने लगे बच्चे, शिक्षक भी हुए बीमार

संबंधित सामग्री

ककोलत जलप्रपात में प्रवेश शुल्क बढ़ा,पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए नए नियम

बिहार

ककोलत जलप्रपात में प्रवेश शुल्क बढ़ा,पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए नए नियम

ककोलत जलप्रपात में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने नया शुल्क और पार्किंग सिस्टम लागू किया है। सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह नियम 21 मई 2026 से प्रभावी होंगे।


RAIL NEWS:  रेल यात्री कृपया ध्यान दें, 16 ट्रेन की गई रद्द, कहीं आप तो नही करने वाले थे उसमें सफर, यहां चेक कीजिये

बिहार

RAIL NEWS: रेल यात्री कृपया ध्यान दें, 16 ट्रेन की गई रद्द, कहीं आप तो नही करने वाले थे उसमें सफर, यहां चेक कीजिये

गोरखपुर कैण्ट-पनियहवा रेल खण्ड पर स्थित उनौला-पिपराइच स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के कमीशनिंग हेतु एनआई कार्य के मद्देनजर कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है और कई ट्रेन रद्द की गई है।

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित, 14 और 17 जून को होगी परीक्षा; 4,236 पदों पर बहाली

बिहार

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित, 14 और 17 जून को होगी परीक्षा; 4,236 पदों पर बहाली

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 4,236 पदों के लिए 14 और 17 जून को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।

हेडमास्टर ने मासूम छात्रा को कोल्ड ड्रिंक का झांसा देकर पिलाया पेशाब! पूर्णिया में मचा बवाल!

क्राइम

हेडमास्टर ने मासूम छात्रा को कोल्ड ड्रिंक का झांसा देकर पिलाया पेशाब! पूर्णिया में मचा बवाल!

पूर्णिया के एक सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक पर पहली कक्षा की छात्रा को कोल्ड ड्रिंक का झांसा देकर संदिग्ध तरल पिलाने का आरोप लगा है। मामले के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया, जबकि पुलिस ने आरो

पटना में खुले में मांस बिक्री पर लगेगी रोक! शहर के बाहर बनेगा बिहार का पहला हाईटेक स्लॉटर हाउस

बिहार

पटना में खुले में मांस बिक्री पर लगेगी रोक! शहर के बाहर बनेगा बिहार का पहला हाईटेक स्लॉटर हाउस

पटना में मांस कारोबार को आधुनिक और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम हाईटेक स्लॉटर हाउस बनाने जा रहा है। खुले में मांस बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी के बीच अवैध दुकानों पर कार्रवाई भी शुरू हो गई है।