मां के सपनों का डॉक्टर बनने चला बेटा, एक कॉल के बाद मिली लाश; NEET परीक्षा के सात दिन पहले श्रेयम ने क्यों दी अपनी जान?

पटना में NEET परीक्षा से पहले एक छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। कमरे से केमिकल और सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

By : sawan kumar
मां के सपनों का डॉक्टर बनने चला बेटा, एक कॉल के बाद मिली लाश;  NEET परीक्षा के सात दिन पहले श्रेयम ने क्यों दी अपनी जान?

AI सांकेतिक तस्वीर ।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना - राजधानी पटना में NEET परीक्षा से ठीक एक हफ्ते पहले एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना एसके पुरी थाना क्षेत्र स्थित एन पथ के नालंदा रेजीडेंसी हॉस्टल की है। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के भगवानपुर निवासी श्रेयम के रूप में हुई है, जो पिछले दो वर्षों से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। अगले सप्ताह उसकी परीक्षा होने वाली थी।

हाइलाइट्स - 

  • NEET परीक्षा से पहले छात्र की संदिग्ध मौत
  • कमरे से सोडियम अजाइड और सुसाइड नोट बरामद
  • 2 साल से कर रहा था मेडिकल की तैयारी

कमरे में मिला संदिग्ध केमिकल

जानकारी के अनुसार, श्रेयम फ्लैट नंबर 303 के बेड नंबर 98 पर रहता था। उसका रूममेट फिलहाल परीक्षा देने अपने घर गया हुआ था। हॉस्टल के छात्रों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से काफी शांत और कम बोलने लगा था। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर साथियों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, जहां वह बेड पर अचेत अवस्था में मिला। कमरे से संदिग्ध केमिकल (सोडियम अजाइड) का डिब्बा भी बरामद हुआ है।

 पुलिस जांच में जुटी, FSL टीम पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही बिहार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। FSL टीम ने भी कमरे की जांच की है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मौत के पीछे आत्महत्या, हादसा या कोई अन्य कारण है।

हॉस्टल मालिक ने बताई आखिरी मुलाकात

हॉस्टल मालिक बृजेश कुमार के अनुसार, श्रेयम पिछले 2 साल 1 महीने से यहां रह रहा था और स्वभाव से काफी अच्छा था। वह Allen Coaching से मेडिकल की तैयारी कर रहा था। उन्होंने बताया कि रात करीब 1 बजे सीढ़ियों पर उनकी श्रेयम से मुलाकात हुई थी, जब वह पानी लेकर कमरे में जा रहा था।

सुबह उसकी मां का फोन आया कि वह दरवाजा नहीं खोल रहा है। इसके बाद भाई और वार्डन ने दरवाजा खोला, जहां वह मृत पाया गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां सुसाइड नोट मिलने की भी बात सामने आई है। पुलिस ने कमरे से बोतल, कप, चम्मच, चादर और संदिग्ध पदार्थ का डिब्बा जब्त कर कमरे को सील कर दिया है।

इसे भी पढ़ें - तुम मेरी हो, किसी और से शादी मत करो वर्ना.... दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे के पिता को मार दी गोली, बरात से पहले मचा हड़कंप


 

संबंधित सामग्री

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

विमान को सुरक्षित रूप से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया .

पलामू में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत, कमरे में हुई घटना.. जांच में जुटी पुलिस 

पलामू में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत, कमरे में हुई घटना.. जांच में जुटी पुलिस 

पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में अमरजीत चौहान उर्फ छोटू नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई.

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

शारदीय नवरात्र को लेकर बिहार में पहरा सख्त कर दिया गया है। इस दौरान  11 से 20 अक्टूबर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

पटना देर रात चली गोली, महिला सिपाही के पति की मौत; कमरे से सर्विस रिवॉल्वर बरामद

पटना देर रात चली गोली, महिला सिपाही के पति की मौत; कमरे से सर्विस रिवॉल्वर बरामद

बिक्रम बाजार में सोमवार देर रात अचानक गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।