न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में अमरजीत चौहान उर्फ छोटू नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही नावा बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. परिजनों के अनुसार युवक अपने कमरे में अकेले ही था, इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई. जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया.
पुलिस फिलहाल परिजनों से लगातार पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली किन परिस्थितियों में और कैसे चली. थाना प्रभारी संजय यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और यह आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से घटना घटी है, इसकी जांच की जा रही है. इसके कमरे से एक पिस्टल भी मिला हैं. हालांकि, गोली लगने का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा. यह प्रेम प्रसंग का मामला भी हो सकता है. फिलहाल पुलिस की जांच पूरी होने के बाद भी पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा.