दुर्गा पूजा

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

शारदीय नवरात्र को लेकर बिहार में पहरा सख्त कर दिया गया है। इस दौरान  11 से 20 अक्टूबर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

By : Rani Thakur
नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
शारदीय नवरात्र को लेकर बिहार में पहरा सख्त कर दिया गया है। इस दौरान  11 से 20 अक्टूबर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। नवरात्र के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की भी पूरी तैयारी की गई है। 

खासकर सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर पूरी तक रोक लगा दी गई है। पूजा पंडाल और विसर्जन जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य किया गया है। 

सभी पूजा पंडालों का पुलिस ने फायर ऑडिट जरूरी कर दिया है। जबकि, विसर्जन जुलूस के आयोजकों से अंडरटेकिंग ली जाएगी। साथ ही पूरे जुलूस मार्ग की वीडियोग्राफी भी होगी। भड़काऊ नारे और हथियारों पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। 

शारदीय नवरात्र के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होगी। बिहार के सभी जिलों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनाती और नियंत्रण कक्षों से निगरानी अनिवार्य किया गया है।

संबंधित सामग्री

असंगठित मजदूरों ने रोका एएमपीएल आउटसोर्सिंग माइंस का कार्य, कोल डम्प में 28 सितंबर से है कोयले के अभाव से नाराज

असंगठित मजदूरों ने रोका एएमपीएल आउटसोर्सिंग माइंस का कार्य, कोल डम्प में 28 सितंबर से है कोयले के अभाव से नाराज

कोल डम्प में कई ट्रकों की कोयला लोडिंग है ठप, स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ असंगठित मजदूरों में दिखा खासा आक्रोश

बिहार में विवाहिता की मौत: सास-ससुर व पति दोषी करार, इस दिन आएगा फैसला  

बिहार में विवाहिता की मौत: सास-ससुर व पति दोषी करार, इस दिन आएगा फैसला  

बगहा में विवाहिता रीना देवी की मौत से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में अब फैसले की तारीख तय हो गई है।

रोहिणी आचार्य-साधु यादव की मुलाकात पर बोले राम कृपाल यादव, कहा- मामा-भगिनी...

रोहिणी आचार्य-साधु यादव की मुलाकात पर बोले राम कृपाल यादव, कहा- मामा-भगिनी...

रोहिणी और साधु यादव की मुलाकात पर राम कृपाल यादव ने तंज कसा है।

पाटन के कोईरियाडीह में ठेकेदार की मनमानी से चार महीने से पेयजल ठप और रास्ते पर जलजमाव व गड्ढों से ग्रामीण परेशान

पाटन के कोईरियाडीह में ठेकेदार की मनमानी से चार महीने से पेयजल ठप और रास्ते पर जलजमाव व गड्ढों से ग्रामीण परेशान

स्थानीय ग्रामीण पिछले चार महीनों से पेयजल के लिए गंभीर संकट से जूझ रहे हैं और पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं.