आंदोलन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

By : Rani Thakur
पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया। बिहार के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में अनुरक्षक गांधी मैदान पहुंचे। करीब 5000 प्रदर्शनकारियों के पहुंचने का दावा किया गया है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी पिछले 51 दिनों से गर्दनीबाग धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे थे। गणेश चौधरी ने 51 दिनों से भूख हड़ताल पर रहने का दावा किया है। उनका कहना है कि 6 प्रमुख मांगों को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन अब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

सुरक्षा के लिहाज से जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा, इनकम टैक्स चौराहे पर रोकने की तैयारी की गई थी। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। लगभग सभी शहरी थाने के थानेदार, SDPO रैंक के पदाधिकारी तैनात रहे।

संगठन की छह मुख्य मांगों को लेकर बिहार के सभी जिलों से अनुरक्षक पटना पहुंचे। प्रदर्शनकारियों के जुटने से गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा। अनुरक्षकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

कल रांची में 'वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च' निकालेगी INDIA गठबंधन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन 

कल रांची में 'वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च' निकालेगी INDIA गठबंधन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन 

कल (बुधवार) इंडिया गठबंधन राजधानी रांची में 'वोट बचाओ देश बचाओ मार्च' निकालेगी. मार्च में इंडिया गठबंधन दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी.

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>