मनरेगा में हरा घोटाला! कागजों पर लगे हजारों पौधे, जमीन पर नहीं मिला एक भी पेड़

मनरेगा में हरा घोटाला! कागजों पर लगे हजारों पौधे, जमीन पर नहीं मिला एक भी पेड़

गया के इमामगंज प्रखंड स्थित झिकटिया पंचायत में मनरेगा के तहत फर्जी वृक्षारोपण कर सरकारी राशि निकासी का आरोप लगा है। ग्रामीणों का दावा है कि कागजों पर पौधे लगाए गए, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ।

मनरेगा में हरा घोटाला कागजों पर लगे हजारों पौधे जमीन पर नहीं मिला एक भी पेड़

AI सांकेतिक तस्वीर । |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

राहुल कुमार /  शेरघाटी -    गया जिले के इमामगंज प्रखंड की झिकटिया पंचायत में मनरेगा योजनाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत में वृक्षारोपण योजनाओं के नाम पर सरकारी राशि की निकासी कर ली गई, जबकि जमीन पर कहीं भी पौधे नहीं लगाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि बिना कार्य कराए ही कई योजनाओं का मास्टर रोल निकाल लिया गया और सरकारी राशि का बंदरबांट किया गया। मामले को लेकर गांव में भारी आक्रोश है और जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

हाईलाइट्स - 

  • झिकटिया पंचायत में मनरेगा योजनाओं में बड़े घोटाले का आरोप
  • वृक्षारोपण के नाम पर सरकारी राशि निकासी की शिकायत
  • जीपीएस तस्वीरों में कई योजनाओं की खुली पोल
  • बिना काम कराए मास्टर रोल निकालने का आरोप
  • ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की

कागजों पर पौधे, जमीन पर कुछ नहीं

स्थानीय ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पंचायत में मनरेगा के तहत कई वृक्षारोपण योजनाएं संचालित दिखाई गई हैं। सरकारी रिकॉर्ड में मजदूरों से काम कराए जाने और पौधारोपण का दावा किया गया है, लेकिन मौके पर न तो पौधे दिखाई दे रहे हैं और न ही किसी प्रकार का कार्य हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजनाओं में फर्जी तरीके से मास्टर रोल निकालकर राशि का भुगतान कर दिया गया।

जीपीएस तस्वीरों से खुली पोल

ग्रामीणों के अनुसार जब कुछ लोगों ने योजनाओं की स्थलीय जांच की और जीपीएस कैमरा लोकेशन के साथ तस्वीरें लीं, तब कई योजनाओं में वृक्षारोपण का कोई निशान नहीं मिला। इसके बावजूद संबंधित योजनाओं को पूर्ण दिखाकर भुगतान कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो सरकारी राशि के दुरुपयोग का बड़ा खुलासा हो सकता है।

इन योजनाओं में गड़बड़ी का आरोप

ग्रामीणों ने पंचायत की कई योजनाओं में अनियमितता का आरोप लगाया है। इनमें ग्राम करमौन में गढ़ आहर पइन के दक्षिणी छोर पर वृक्षारोपण, कन्हाई राम के घर से गोधन भारती के घर तक पइन किनारे पौधारोपण, सुरेश भूइया के घर से पूबाही आहार तक वृक्षारोपण, पटखौलिया आहार एवं सड़क किनारे पौधारोपण, एकंबा के चमार आहार पर वृक्षारोपण भाग-2 तथा करोन गांव में नदी किनारे वृक्षारोपण योजना शामिल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन सभी योजनाओं में केवल कागजों पर काम दिखाकर राशि की निकासी कर ली गई।

शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई : पीओ

इस मामले में इमामगंज के कार्यक्रम पदाधिकारी रमेश कुमार ने फोन पर बताया कि उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, सरकारी राशि की निकासी की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें-  शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

संबंधित सामग्री

गुमला में आंधी-बारीष का कहर: टांगीनाथ धाम में दो करोड़ की लागत से बना पैदल यात्री शेड क्षतिग्रस्त

झारखंड

गुमला में आंधी-बारीष का कहर: टांगीनाथ धाम में दो करोड़ की लागत से बना पैदल यात्री शेड क्षतिग्रस्त

एक्सपायरी खाद बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, नियमित निरीक्षण के निर्देश

झारखंड

एक्सपायरी खाद बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, नियमित निरीक्षण के निर्देश

तेज आंधी-तूफान का कहर: विशाल पेड़ गिरने से कई घर क्षतिग्रस्त, परिवार के लोग घायल  मुआवजे की मांग तेज

झारखंड

तेज आंधी-तूफान का कहर: विशाल पेड़ गिरने से कई घर क्षतिग्रस्त, परिवार के लोग घायल  मुआवजे की मांग तेज

समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री ने किया औचक निरीक्षण

झारखंड

समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री ने किया औचक निरीक्षण

पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जांच, आईडेंटिटी कार्ड नहीं पहनने पर क्लर्क को शोकॉज

झारखण्ड-कर्नाटक के बीच व्यापारिक सहयोग पर बैठक का आयोजन, झारखण्ड चैम्बर और बलारी चैम्बर के बीच हुआ MOU

झारखंड

झारखण्ड-कर्नाटक के बीच व्यापारिक सहयोग पर बैठक का आयोजन, झारखण्ड चैम्बर और बलारी चैम्बर के बीच हुआ MOU