भूख हड़ताल पर बैठे TRE-4 में देरी से नाराज छात्र, बीपीएससी पर फूटा गुस्सा

भूख हड़ताल पर बैठे TRE-4 में देरी से नाराज छात्र, बीपीएससी पर फूटा गुस्सा

टीआरई-4 यानी शिक्षक भर्ती के चौथे चरण का विज्ञापन जारी नहीं होने से छात्रों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थी आज पटना में भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

भूख हड़ताल पर बैठे tre-4 में देरी से नाराज छात्र बीपीएससी पर फूटा गुस्सा

पटना में भूख हड़ताल पर बैठे टीआरई-4 के छात्र |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार अब आक्रोश में बदलता जा रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से टीआरई-4 यानी शिक्षक भर्ती के चौथे चरण का विज्ञापन अब तक जारी नहीं किया गया है। बिहार लोक सेवा आयोग के इस रवैये से छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन में हो रही देरी पर नाराजगी

विज्ञापन में लगातार हो रही देरी के खिलाफ अभ्यर्थियों ने अपना आंदोलन शुरू कर दिया है। पटना के गर्दनी बाग धरना स्थल पर अभ्यर्थियों ने अपना आंदोलन शुरू कर दिया है। छात्र नेता दिलीप और हजारों की संख्या में अभ्यर्थी एकदिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस मौके पर अभ्यर्थी अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

शिक्षा मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा

इन लोगों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नाराज अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक विज्ञापन जारी नहीं किया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन बड़ा रूप लेगा। इस मुद्दे पर छात्र नेता दिलीप और महिला अभ्यर्थियों से हमारे संवाददाता अभिषेक ने बात की है।

संबंधित सामग्री

Bihar Crime: बिहार में दिन दहाड़े युवक को दौड़ाकर दाग दी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार

Bihar Crime: बिहार में दिन दहाड़े युवक को दौड़ाकर दाग दी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार के समस्तीपुर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को दौड़ाकर गोली मारी। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हैवानियत की हदें पार: जल्लाद पति ने सीने पर बैठकर सिलबट्टे से कूंच डाला पत्नी का सिर, बेटे ने खोला हत्या का राज

बिहार

हैवानियत की हदें पार: जल्लाद पति ने सीने पर बैठकर सिलबट्टे से कूंच डाला पत्नी का सिर, बेटे ने खोला हत्या का राज

बिहार के नालंदा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक नाराज पति ने पत्नी के सीने पर बैठकर और सिलबट्टे से उसके सिर को कूंच-कूंचकर मार डाला।

Bihar Machli Palan: मछली बीज उत्पादन में रफ्तार पकड़ेगा बिहार का यह जिला, खुलेंगे रोजगार के अवसर

बिहार

Bihar Machli Palan: मछली बीज उत्पादन में रफ्तार पकड़ेगा बिहार का यह जिला, खुलेंगे रोजगार के अवसर

बिहार का बांका जिला मछली उत्पादन में तो आत्मनिर्भर है लेकिन मत्स्य बीज के लिए यह बाहरी राज्यों पर निर्भर है। इस समस्या समाधान के लिए मत्स्य विभाग में विशेष योजना बनाई है।

Bihar News: बिहार में पुलिस पर जानलेवा हमला, अपराधी के परिजनों ने जमकर बरसाए लाठी-डंडे

बिहार

Bihar News: बिहार में पुलिस पर जानलेवा हमला, अपराधी के परिजनों ने जमकर बरसाए लाठी-डंडे

बिहार के जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा गांव में एक कुख्यात फरार अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में दो सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हुए

बिहार में इंटर में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, छात्र-छात्राएं इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार

बिहार में इंटर में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, छात्र-छात्राएं इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सेशन 2026-28 के इंटरमीडिएट नामांकन के लिए नई अधिसूचना की गई है। सीबीएसई और अन्य बोर्ड के मैट्रिक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं 25 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।