शेरघाटी के योगापुर में वज्रपात का कहर: आम चुनने गए तीन नाबालिगों की दर्दनाक मौत

शेरघाटी के योगापुर में वज्रपात का कहर: आम चुनने गए तीन नाबालिगों की दर्दनाक मौत

शेरघाटी के योगापुर में वज्रपात से तीन नाबालिग बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के लिए 4 लाख रुपये मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी

शेरघाटी के योगापुर में वज्रपात का कहर आम चुनने गए तीन नाबालिगों की दर्दनाक मौत

AI सांकेतिक तस्वीर । |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
राहुल कुमार / शेरघाटी -  शेरघाटी थाना क्षेत्र के योगापुर गांव में सोमवार को करीब 4 बजे वज्रपात की भयावह घटना में तीन नाबालिग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि दिलकेश्वर कुमार (15), संदीप कुमार और गौतम कुमार गांव के पास स्थित बगीचे में आम चुनने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर तीनों बच्चों की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।
हाईलाइट्स- 

  1. शेरघाटी के योगापुर गांव में वज्रपात से बड़ा हादसा
  2. आम चुनने गए तीन नाबालिगों की मौके पर मौत
  3. घटना के बाद गांव में पसरा मातम
  4. प्रशासन मौके पर पहुंचा, जांच शुरू
  5. प्रति मृतक 4 लाख रुपये मुआवजे की प्रक्रिया शुरु

मौके पर पहुंचे अधिकारी, मुआवजे की प्रक्रिया शुरु

घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी स्नेहिल आनंद, अंचलाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड प्रमुख नरेश मांझी और थानाध्यक्ष मोहन कुमार मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। बीडीओ ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के तहत प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, सीओ ने कहा कि आवश्यक कागजी कार्रवाई तेजी से पूरी की जा रही है।

परिवार में मातम । 

गांव में शोक की लहर, सतर्कता की अपील

इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे योगापुर गांव में शोक की लहर है और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मुआवजा देने की मांग की है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम, आंधी-तूफान और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचें। इस घटना ने न केवल तीन परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

इसे भी पढ़ें - बख्तियारपुर में दर्दनाक मंजर: फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आईं दो जिंदगियां, स्टेशन पर पसरा सन्नाटा

संबंधित सामग्री

वट की छांव में गूंजे मंगल गीत, सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी उम्र, रखा निर्जला व्रत

बिहार

वट की छांव में गूंजे मंगल गीत, सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी उम्र, रखा निर्जला व्रत

ज्येष्ठ अमावस्या पर शेरघाटी में बट सावित्री व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की।

रातभर घर से गायब रहा युवक, सुबह आम के पेड़ से लटका मिला शव; आत्महत्या या साजिश, इस गुत्थी को सुलझाने में उलझी पुलिस

बिहार

रातभर घर से गायब रहा युवक, सुबह आम के पेड़ से लटका मिला शव; आत्महत्या या साजिश, इस गुत्थी को सुलझाने में उलझी पुलिस

सारण के गड़खा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Bihar News: सीएम आवास पर आज बड़ी बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार

Bihar News: सीएम आवास पर आज बड़ी बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सीएम आवास में बड़ी बैठक करेंगे। इस बैठक में वर्तमान कानून व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

सांसद दीपक प्रकाश ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, देवघर रोपवे हादसे के दोषियों पर कार्रवाई की मांग 

झारखंड

सांसद दीपक प्रकाश ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, देवघर रोपवे हादसे के दोषियों पर कार्रवाई की मांग