बिहार में आंधी-तूफान का कहर: 12 लोगों की मौत, CM सम्राट चौधरी ने मुआवजे का किया ऐलान

बिहार में आंधी-तूफान का कहर: 12 लोगों की मौत, CM सम्राट चौधरी ने मुआवजे का किया ऐलान

बिहार में आंधी-तूफान और बारिश से 12 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

बिहार में आंधी-तूफान का कहर 12 लोगों की मौत cm सम्राट चौधरी ने मुआवजे का किया ऐलान

AI सांकेतिक तस्वीर । |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार में आंधी, तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। अलग-अलग जिलों में हुई घटनाओं में कुल 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में पूर्वी चंपारण, गया और औरंगाबाद शामिल हैं, जहां प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों को गहरा सदमा दिया है।

हाईलाइट्स - 

  • बिहार में आंधी-तूफान से 12 लोगों की मौत
  • पूर्वी चंपारण, गया और औरंगाबाद सबसे ज्यादा प्रभावित
  • CM ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान
  • लोगों से सतर्क रहने की अपील
     
जिलों का हाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण में 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि गया जिले में 4 और औरंगाबाद में 3 लोगों ने अपनी जान गंवाई। तेज हवाओं, वज्रपात और बारिश के कारण यह हादसे हुए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

सीएम ने जताया शोक  

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में सरकार उनके साथ खड़ी है।मुआवजे का ऐलान:
सीएम ने सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।

सतर्क रहने की अपील 

मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

इसे भी पढ़ें - शेरघाटी के योगापुर में वज्रपात का कहर: आम चुनने गए तीन नाबालिगों की दर्दनाक मौत

संबंधित सामग्री

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

क्राइम

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती को समाज ने जीते जी मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सामाजिक दबाव में बेटी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतले का दाह संस्कार किया।

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

बिहार

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

दानापुर में SBI ATM के नाम पर चल रहे हेयर कटिंग सैलून ने लोगों को हैरान कर दिया। खबर वायरल होने के बाद अब बोर्ड ढक दिया गया है और सैलून बंद कर दिया गया है।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।