तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाया गया जश्न

तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाया गया जश्न

लड्डू और झालमुड़ी खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई एवं पटाखे -आतिशबाजी भी की गई

तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाया गया जश्न

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब अँधेरा छंट चुका है और भगवामय सूरज का उदय हुआ है. उन्होंने समस्त देशवासियों, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने कहा कि यह जीत केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि जनता के अटूट विश्वास, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकास और सुशासन की राजनीति पर लगी मुहर है.

आदित्य साहू ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल सरकार के 15 वर्षों के कुशासन का अंत हो गया है. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता लंबे समय से तृणमूल सरकार की नीतियों से त्रस्त थी. उन्होंने कहा कि घुसपैठ को बढ़ावा देने, तुष्टिकरण की राजनीति को चरम पर पहुँचाने और भ्रष्टाचार के कारण पूरी व्यवस्था प्रभावित हुई थी. साथ ही, कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अपराध और अराजकता के माहौल से जनता परेशान थी, आज उसका अंत हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि आज बंगाल की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से इन सभी स्थितियों का जवाब देते हुए बदलाव का मार्ग चुना है और एक नई दिशा की शुरुआत की है.

संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली ऐतिहासिक जीत : कर्मवीर सिंह
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का प्रत्यक्ष प्रमाण है. उन्होंने कहा कि यह विजय केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के अटूट विश्वास और विकास व सुशासन की राजनीति के प्रति समर्थन का प्रतीक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जो जनकल्याणकारी योजनाएँ और विकास कार्य हुए हैं, उसी पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है. कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और बूथ स्तर तक मजबूत संगठन है. जब कार्यकर्ता पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ मैदान में उतरते हैं, तब ऐसे ऐतिहासिक परिणाम सामने आते हैं.

यह जनसमर्थन सुशासन, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक : अन्नपूर्णा देवी
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस प्रचंड जनादेश के लिए पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता-जनार्दन को नमन और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता का हार्दिक अभिनंदन किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में बंगाल में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है. यह जनसमर्थन सुशासन, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है. तीनों राज्यों में मिली जीत अभूतपूर्व है. 

यह ऐतिहासिक जीत जनता को समर्पित : अर्जुन मुंडा
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली जीत कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और उनके वर्षों के संघर्ष का परिणाम है. भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने जिस निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ जनता के बीच काम किया है, यह जीत उसी का प्रमाण है. यह जनादेश हमें और अधिक जिम्मेदारी के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की प्रेरणा देता है. तीनों राज्यों में मिली इस ऐतिहासिक जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई.

इस दौरान समीर उरांव, रवीन्द्र राय, राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, गणेश मिश्रा, आरती कुजूर, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, अमित कुमार, शालिनी बैशख़ियार, दीपक बंका, सूरज चौरसिया, अशोक बड़ाईक, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, रफ़िया नाज़, राहुल अवस्थी, अविनेश सिंह, आरती सिंह, शशांक राज, पवन साहू, अनवर हयात, सुबोध सिंह गुड्डू, संदीप वर्मा, राकेश भास्कर, रमेश सिंह, सीमा शर्मा, वरुण साहू, रोशनी खलखो, नीरज कुमार, बबलू भगत, उषा पांडे, सुधीर श्रीवास्तव, तारीक इमरान, सीमा सिंह, सहित कई उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- मोदी की नेतृत्व क्षमता की जीत : सुदेश महतो

 

संबंधित सामग्री

झारखंड हाईकोर्ट ने PESA नियमावली मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब

झारखंड

झारखंड हाईकोर्ट ने PESA नियमावली मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब

भाटिन गांव में मुक्तिधाम फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार

झारखंड

भाटिन गांव में मुक्तिधाम फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा

झारखंड

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा 'विघ्नहर्ता' का स्वरूप

आडीया नदी धाम के पास टूटा गढ़वाल, बरसात से पहले नहीं हुई मरम्मत तो बह सकती है सड़क

झारखंड

आडीया नदी धाम के पास टूटा गढ़वाल, बरसात से पहले नहीं हुई मरम्मत तो बह सकती है सड़क

प्रखंड टॉपर निभा कुमारी को पूर्व मुखिया डब्लू राय ने किया सम्मानित, जिले में हासिल की 7वां स्थान

झारखंड

प्रखंड टॉपर निभा कुमारी को पूर्व मुखिया डब्लू राय ने किया सम्मानित, जिले में हासिल की 7वां स्थान