न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में एनडीए और भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त किया है और कहा है कि यह ऐतिहासिक जनादेश एनडीए के विकास और विश्वास की जीत है. उन्होंने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत नेतृत्व क्षमता को जनता का पूर्ण समर्थन दर्शाता है. सुदेश महतो ने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित सरकारें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगीं और समृद्धि एवं प्रगति की नई ऊंचाइयों को स्थापित करेंगीं.
ये भी पढ़ें- पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव को सुनाई गई एक वर्ष की सजा, मिली जमानत