छपरा में तिलक से एक दिन पहले ही दूल्हे की उठी अर्थी, पुरानी रंजिश में वार्ड पार्षद की हुई हत्या

छपरा में तिलक से एक दिन पहले ही दूल्हे की उठी अर्थी, पुरानी रंजिश में वार्ड पार्षद की हुई हत्या

सारण के मांझी में शादी की खुशियां मातम में बदलीं। तिलक से पहले वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू मारकर हत्या। पुलिस ने जांच के लिए SIT गठित की।

छपरा में तिलक से एक दिन पहले ही दूल्हे की उठी अर्थी पुरानी रंजिश में वार्ड पार्षद की हुई हत्या

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: सारण जिले के मांझी प्रखंड अंतर्गत गोढा गांव में खुशियों वाले घर में अचानक चीख-पुकार मच गई। जिस घर में शहनाइयां बजने वाली थीं और शादी की तैयारियां जोर-शोर पर थीं, वहां खूनी रंजिश ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। पुरानी अदावत के चलते हुई चाकूबाजी में मांझी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 के पार्षद राजा बाबू ठाकुर की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

पुरानी रंजिश ने ली दूल्हे की जान

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात पड़ोसियों के साथ किसी पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाजी शुरू हो गई। इस हमले में पार्षद राजा बाबू ठाकुर, उनके भाई रितेश ठाकुर और चचेरे भाई मुकेश ठाकुर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन छपरा सदर अस्पताल जाने के दौरान राजा बाबू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

25 को तिलक और 28 को सजनी थी बारात

मृतक राजा बाबू ठाकुर की शादी रसूलपुर के अंतरसन गांव में तय हुई थी। घर में चारों तरफ जश्न का माहौल था। 25 अप्रैल को तिलक चढ़ने वाला था और 28 अप्रैल को राजा बाबू के सिर पर सेहरा सजने वाला था। घरवाले बारात ले जाने की तैयारियों में मशगूल थे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। जिस युवक की बारात निकलनी थी, उसकी हत्या की खबर ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

शादी के जोड़ों की जगह अब बिछी हैं लाशें

जिस घर में कुछ घंटों पहले तक मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां अब केवल परिजनों की चीखें सुनाई दे रही हैं। मां-बाप और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का हर शख्स इस हृदयविदारक घटना से दुखी है। ग्रामीण कह रहे हैं कि कातिलों ने न सिर्फ एक इंसान को मारा, बल्कि एक परिवार के अरमानों का कत्ल कर दिया है।

पुलिस एक्शन में: SIT का गठन और स्पीडी ट्रायल की तैयारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए सारण के एसएसपी विनीत कुमार ने खुद घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपियों की धड़पकड़ के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT (विशेष जांच टीम) का गठन किया है। एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और इस मामले में 'स्पीडी ट्रायल' चलाकर जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

संबंधित सामग्री

जानकी नवमी पर सीतामढ़ी में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: बिहार लौटेंगे मजदूर, यहीं मिलेगा रोजगार

राजनीति

जानकी नवमी पर सीतामढ़ी में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: बिहार लौटेंगे मजदूर, यहीं मिलेगा रोजगार

जानकी नवमी के अवसर पर सीतामढ़ी पहुंचे CM सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले एक साल में प्रवासी श्रमिकों को बिहार में ही रोजगार मिलेगा।

मर जाओ, तुम्हें साथ नहीं रखूंगा; फोन पर पति से मिलती रही धमकी, अंत में दहेज की आग में जल गई सुलोचना...

बिहार

मर जाओ, तुम्हें साथ नहीं रखूंगा; फोन पर पति से मिलती रही धमकी, अंत में दहेज की आग में जल गई सुलोचना...

पूर्णिया में दहेज प्रताड़ना और पति की लगातार धमकियों से परेशान विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पटना में BPSC मेंस परीक्षा शुरु, दूसरी पाली जारी; 22 केंद्रों पर 13 हजार अभ्यर्थी शामिल

बिहार

पटना में BPSC मेंस परीक्षा शुरु, दूसरी पाली जारी; 22 केंद्रों पर 13 हजार अभ्यर्थी शामिल

पटना में BPSC 71वीं मेंस परीक्षा की शुरुआत हो गई है, जिसमें 22 केंद्रों पर 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।1298 पदों पर भर्ती के लिए 30 अप्रैल तक परीक्षा चलेगी और सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए

बिहार के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, दिल्ली जाने के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें किस रूट को मिलेगा फायदा

बिहार

बिहार के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, दिल्ली जाने के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें किस रूट को मिलेगा फायदा

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने सहरसा और पूर्णिया कोर्ट से नरकटियागंज होते हुए आनंद विहार के लिए नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। पूरी समय सारिणी यहाँ देखें।

मुंडन संस्कार के लिए गंगा घाट आए तीन की डूबने से मौत, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

बिहार

मुंडन संस्कार के लिए गंगा घाट आए तीन की डूबने से मौत, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

भागलपुर के नवगछिया में गंगा घाट पर दर्दनाक हादसे की खबर आई है। यहां मुंडन संस्कार के दौरान गहरे पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई।