देवघर में ATS व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: अवैध हथियार तस्करी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

देवघर में ATS व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: अवैध हथियार तस्करी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

देवघर में ats व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अवैध हथियार तस्करी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

न्यूज11 भारत
देवघर/डेस्क:
आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) झारखंड और देवघर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में अवैध हथियार तस्करी से जुड़े तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. यह कार्रवाई देवघर नगर थाना कांड संख्या 170/26, दिनांक 24 अप्रैल 2026 के तहत की गई है. मामले में वादी अभिनंदन कुमार (थाना प्रभारी, ATS झारखंड, रांची) के लिखित आवेदन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट 25(1-बी)/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

प्राथमिकी के अनुसार, देवघर निवासी अजीत कुमार पांडे अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध अग्नेयास्त्र की तस्करी करता था और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाता था. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे पैसों के बदले हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने से भी परहेज नहीं करते हैं.

ATS और देवघर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अजीत कुमार पांडे उर्फ अजीत कुमार मिश्रा (नंदी नगर, नंदन पहाड़, देवघर), पंकज कुमार सिंह (कृष्ण पुरी, देवघर) एवं सोनू कुमार सिंह (दौलतपुर, जमुई, बिहार) को गिरफ्तार किया. वहीं, एक अन्य आरोपी प्रवेश (मुंगेर, बिहार) की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी तलाश जारी है.

छापेमारी के दौरान अजीत कुमार पांडे के घर से एक देशी पिस्तौल (जिस पर 'Made in USA 99, 7.65 एमएम' अंकित), 7 जिंदा कारतूस तथा वीवो कंपनी का स्मार्टफोन बरामद किया गया. पंकज कुमार सिंह के पास से एक देसी कट्टा और नोकिया का कीपैड मोबाइल, जबकि सोनू कुमार सिंह के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया.

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अजीत कुमार पांडे उर्फ अजीत कुमार मिश्रा का देवघर नगर थाना में पहले से आपराधिक इतिहास रहा है.इस संयुक्त छापेमारी टीम में ATS झारखंड रांची के थाना प्रभारी अभिनंदन कुमार, देवेश कुमार, सुजीत कुमार पांडे, नितेश कुमार ठाकुर सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. वहीं, देवघर नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार, पुलिस पदाधिकारी सूरज कुमार, सुमंत प्रसाद तथा जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार भी अभियान में शामिल रहे. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें: लातेहार में साइंस सेंटर स्थापना की पहल तेज, जिप अध्यक्ष अनीता देवी ने जताया आभार

संबंधित सामग्री

बरही में रफ्तार का कहर, ट्रक-कार भिड़ंत में 5 की मौत

झारखंड

बरही में रफ्तार का कहर, ट्रक-कार भिड़ंत में 5 की मौत

बानो स्टेशन के करीब मालगाड़ी के वैगन से उठा धुआं, रेल प्रशासन में मची हलचल

झारखंड

बानो स्टेशन के करीब मालगाड़ी के वैगन से उठा धुआं, रेल प्रशासन में मची हलचल

गांडेय सीएचसी में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान, ए बी एच ए  कार्ड भी बने

झारखंड

गांडेय सीएचसी में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान, ए बी एच ए  कार्ड भी बने

मांडर के संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज में फैशन शो और सोहराई पेंटिंग प्रतियोगिता का  किया गया आयोजन

झारखंड

मांडर के संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज में फैशन शो और सोहराई पेंटिंग प्रतियोगिता का  किया गया आयोजन

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से तेलंगाना HC के मुख्य न्यायाधीश ने की मुलाकात

झारखंड

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से तेलंगाना HC के मुख्य न्यायाधीश ने की मुलाकात