पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ दर्ज कराया मा...

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ दर्ज कराया मामला, जानें क्या है पूरा माजरा

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ दर्ज कराया मामला जानें क्या है पूरा माजरा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के गढ़वा जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज होती नजर आ रही है. मिल जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने वर्तमान विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ में गढ़वा थाना में एक केस दर्ज कराया है. दर्ज किए गए केस में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने विधायक पर सार्वजनिक मंच से अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने, छवि धूमिल करने और आपराधिक धमकी देने सए जुड़े कई सारे गंभीर आरोप लगाए हैं.

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने वर्तमान विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ में गढ़वा थाना में एक केस दर्ज करते हुए जानकारी दी है कि यह घटना 22 अप्रैल की है. जहां एक प्रेस वार्ता में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक और निराधार शब्दों का प्रयोग किया. प्रेस वार्ता में विधायक ने मुझे डकैती करने वाला और जमीन लूटने में कमीशन खाने वाला बताया है. मुझे प्रेस वार्ता में विधायक के द्वारा अपराधिक प्रवृत्ति का आदमी कहकर संबोधित किया गया है.

वहीं इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि विधायक के इस संबोधन को स्थानीय डिजिटल मीडिया चैनलों समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'फेसबुक' पर प्रसारित किया गया है. वहीं इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करने के साथ-साथ पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने पुलिस से मांग की है कि इन वीडियो साक्ष्यों को सुरक्षित किया जाए और संबंधित प्लेटफॉर्म से तकनीकी विवरण प्राप्त किए जाएं.

यह भी पढ़ें: देवघर में ATS व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: अवैध हथियार तस्करी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

विष्णुगढ़ में फर्जीवाड़े के आरोपी मजिदन खान के घर छापेमारी, भारी मात्रा में दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री बरामद

झारखंड

विष्णुगढ़ में फर्जीवाड़े के आरोपी मजिदन खान के घर छापेमारी, भारी मात्रा में दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री बरामद

बरही में रफ्तार का कहर, ट्रक-कार भिड़ंत में 5 की मौत

झारखंड

बरही में रफ्तार का कहर, ट्रक-कार भिड़ंत में 5 की मौत

बानो स्टेशन के करीब मालगाड़ी के वैगन से उठा धुआं, रेल प्रशासन में मची हलचल

झारखंड

बानो स्टेशन के करीब मालगाड़ी के वैगन से उठा धुआं, रेल प्रशासन में मची हलचल

गांडेय सीएचसी में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान, ए बी एच ए  कार्ड भी बने

झारखंड

गांडेय सीएचसी में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान, ए बी एच ए  कार्ड भी बने

मांडर के संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज में फैशन शो और सोहराई पेंटिंग प्रतियोगिता का  किया गया आयोजन

झारखंड

मांडर के संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज में फैशन शो और सोहराई पेंटिंग प्रतियोगिता का  किया गया आयोजन