जानें कितने करोड़ के मालिक हैं बिहार के सम्राट, विरासत से लेकर निवेश तक सब कुछ जानें

जानें कितने करोड़ के मालिक हैं बिहार के सम्राट, विरासत से लेकर निवेश तक सब कुछ जानें

बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी 11.36 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। 5 साल में उनकी दौलत 2.5 करोड़ बढ़ी है। उनके पास करोड़ों की जमीन, सोना और राइफल है। साथ ही उन्होंने विदेश से डी.लिट की उपाधि ली है।

जानें कितने करोड़ के मालिक हैं बिहार के सम्राट विरासत से लेकर निवेश तक सब कुछ जानें

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार की सत्ता की कमान संभालने जा रहे सम्राट चौधरी न केवल राजनीति में रसूख रखते हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी काफी समृद्ध हैं। 2025 के चुनावी हलफनामे के आंकड़ों का विश्लेषण करें, तो पिछले पांच वर्षों में उनकी संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ है। 2020 में जहां उनके परिवार की कुल संपत्ति 8.86 करोड़ रुपये थी, वहीं 2025 तक यह आंकड़ा बढ़कर 11.36 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

5 साल में संपत्ति का गणित: सालाना 50 लाख की ग्रोथ

सम्राट चौधरी की वित्तीय स्थिति का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर गया है। पिछले 5 सालों में उनके और उनके परिवार की नेटवर्थ में लगभग 2.5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरल शब्दों में कहें तो उनकी संपत्ति में हर साल औसतन 50 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। उनकी आय का मुख्य जरिया किराया और पेंशन है, जबकि उनकी पत्नी वकालत और रेंटल इनकम से कमाई करती हैं।

कैश, निवेश और बैंक बैलेंस: करोड़ों की चल संपत्ति

2025 के हलफनामे के अनुसार, सम्राट चौधरी के पास लगभग 99.32 लाख रुपये की चल संपत्ति है। इसमें 1.35 लाख रुपये नकद (Cash) के अलावा म्यूचुअल फंड और बैंक जमा राशि शामिल है। रोचक बात यह है कि उनके बच्चों (आश्रितों) के पास भी लगभग 71.40 लाख रुपये की चल संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी कुमारी ममता के पास करीब 27.89 लाख रुपये की मूवेबल प्रॉपर्टी है।

सम्राट चौधरी का पूरा हलफनामा देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

जमीन और मकान: अचल संपत्ति का बड़ा हिस्सा

सम्राट चौधरी की अमीरी का सबसे बड़ा आधार उनकी अचल संपत्ति (Immovable Property) है। उनके पास कृषि और गैर-कृषि भूमि का विशाल संग्रह है, जिसका मौजूदा बाजार मूल्य लगभग 8.28 करोड़ रुपये आंका गया है। इसमें विरासत में मिली पूर्वजों की जमीन और खुद खरीदी गई प्रॉपर्टी दोनों शामिल हैं। इसके अलावा, उनकी पत्नी के नाम पर पटना के पॉश इलाके गोला रोड में 58 लाख रुपये की कमर्शियल प्रॉपर्टी भी है।

बोलेरो की सवारी, राइफल और सोने का शौक

मुख्यमंत्री की जीवनशैली में सादगी और शौक का अनोखा संगम दिखता है।

  • उनके पास 2023 मॉडल की एक 'बोलेरो नियो' है।

  • सम्राट चौधरी सुरक्षा और शौक के लिए हथियार भी रखते हैं। उनके पास 4 लाख रुपये की एक एनपी बोर राइफल और पिता द्वारा उपहार में दी गई 2 लाख रुपये की रिवॉल्वर है।

  • सम्राट और उनकी पत्नी, दोनों के पास 200-200 ग्राम सोना है। पत्नी के पास आधा किलो चांदी के जेवर भी हैं।

वित्तीय आंकड़ों पर नज़र डालें तो वर्ष 2024-25 के आयकर रिटर्न (ITR) के अनुसार, सम्राट चौधरी की सालाना व्यक्तिगत आय लगभग 17.91 लाख रुपये है।

प्रमुख खबरें