देवघर साइबर थाने की बड़ी कार्रवाई में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी योजनाओं और कै...

देवघर साइबर थाने की बड़ी कार्रवाई में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी योजनाओं और कैशबैक के नाम पर करते थे ठगी

मोबाइल, सिम बरामद, कई तरीकों से लोगों को ठगते थे

देवघर साइबर थाने की बड़ी कार्रवाई में चार साइबर ठग गिरफ्तार फर्जी योजनाओं और कैशबैक के नाम पर करते थे ठगी

न्यूज11  भारत

देवघर/डेस्क: देवघर साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवघर सोमेश के निर्देश पर तथा पुलिस उपाधीक्षक राजन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 13 अप्रैल 2026 को की गई.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग फर्जी तरीके से आम लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहे हैं. सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से 5 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ये साइबर ठग फर्जी ग्राहक सेवा केंद्र और सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को ठगते थे. ये लोग फोनपे उपयोगकर्ताओं को नकद वापसी (कैशबैक) का झांसा देकर ठगी करते थे. इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभुकों को फर्जी लिंक भेजकर उनके बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर लेते थे.

आरोपी विभिन्न तरीकों से ठगी को अंजाम देते थे. वे धनी फाइनेंस के अधिकारी बनकर लोन दिलाने का झांसा देते थे. वहीं फोनपे और पेटीएम के फर्जी ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर लोगों से गिफ्ट कार्ड बनवाकर उसे भुना लेते थे. इसके अलावा एयरटेल पेमेंट बैंक के नाम पर लोगों को भ्रमित कर एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए बैंक कार्ड बनवाने और उसे चालू करने के नाम पर भी ठगी करते थे.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सावन कुमार दास (23 वर्ष), चंदन कुमार दास (29 वर्ष), पिंकू कुमार दास (26 वर्ष) और करण दास (31 वर्ष) के रूप में हुई है. सभी आरोपी देवघर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं.

इस छापेमारी अभियान में साइबर थाना, परगड्डा ओपी और देवघर थाना की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य साथियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई.

यह भी पढ़ें: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला पार्षद अमित  के नेतृत्व में डाली पंचायत में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

संबंधित सामग्री

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर किया तीखा व्यंग्य, जानें क्या कहा

झारखंड

JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर किया तीखा व्यंग्य, जानें क्या कहा