न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के पशुपालन विभाग से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि इस बार पशुपालन विभाग में ट्रेज़री घोटाला हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, पशुपालन विभाग से 325 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी हुई है. इस मामले को लेकर कोतवाली पुलिस ने अपनी जांच की रफ्तार तेज कर दी है. वहीं इस मामले को लेकर कोतवाली पुलिस ने दो लोगो को अपनी हिरासत में लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, अकाउंटेंट संजीव कुमार मुनींद्र को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ की है.
वहीं जानकारी यह भी निकल के सामने आई है कि अब तक सिर्फ तीन साल तक के फाइल की जांच की गई है. जिसमें 3,25 करोड़ का अवैध निकासी की जानकारी प्राप्त हुई है. वहीं 10 साल तक की ऑडिट में इस रकम की अमाउन्ट बढ़ सकती है. मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी अकाउंटेंट और अनुबंध में नियुक्त एकाउंटेंट ने मिली भगत कर इस पैसे का गबन किया है. दोनों ने मिलकर अपने अकाउंट सहित अलग अलग बैंक अकाउंट में पैसे को ट्रांसफर किया है.
यह भी पढ़ें: बोकारो वन भूमि घोटाला मामले को लेकर सामने आया प्रतुल शाहदेव का बड़ा बयान, कहा- 'ईडी ने 500 करोड़ का...'