पशुपति पारस की बिगड़ी तबीयत, खबर मिलते ही मिलने पहुँचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

पशुपति पारस की बिगड़ी तबीयत, खबर मिलते ही मिलने पहुँचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

पशुपति पारस की तबीयत बिगड़ने पर चिराग पासवान अस्पताल पहुँचे। सांस लेने में तकलीफ के बाद पारस पटना में भर्ती हैं। चिराग ने मतभेद भुलाकर चाचा को पिता समान बताते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना।

पशुपति पारस की बिगड़ी तबीयत खबर मिलते ही मिलने पहुँचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के प्रमुख पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें पटना के कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में रखा है।

खबर मिलते ही दौड़े चले आए भतीजे चिराग

जैसे ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को अपने चाचा पशुपति पारस की बीमारी की खबर मिली, वह तमाम कार्यक्रम छोड़ तुरंत पटना के अस्पताल पहुँचे। लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक कड़वाहट और पारिवारिक विवाद के बीच चिराग का अस्पताल पहुँचना चर्चा का विषय बना हुआ है। चिराग ने आईसीयू में जाकर चाचा का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

 

संबंधित सामग्री

बिहार

'पिताजी ने पहली बार मंत्री बनाया था'... सम्राट चौधरी के CM बनने की चर्चा पर तेजस्वी ने याद दिलाया पुराना नाता

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि वे लालू यादव की पाठशाला से निकले हैं। भाजपा को बिहार में राजनीति के लिए राजद की विचारधारा में पले नेताओं की ही जरूरत पड़ रही है।

बिहार

'लगातार की लोगों की सेवा, अब नई सरकार देखेगी काम'... इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार का भावुक पोस्ट

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने 2005 से अब तक के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए नई सरकार को मार्गदर्शन देने की बात कही है।

नई सरकार के गठन से पहले भाजपा को झटका, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता सड़क हादसे में घायल

बिहार

नई सरकार के गठन से पहले भाजपा को झटका, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता सड़क हादसे में घायल

बिहार में सरकार गठन की हलचल के बीच कुम्हरार से BJP विधायक संजय गुप्ता बंगाल से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हो गए। सीने में चोट के कारण वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं, समर्थकों में चिंता का माहौल है।

दिल्ली से आ रहे हैं मामा, कल बीजेपी दफ्तर में जुटेंगे सभी विधायक, बिहार की नई सरकार पर सस्पेंस खत्म?

बिहार

दिल्ली से आ रहे हैं मामा, कल बीजेपी दफ्तर में जुटेंगे सभी विधायक, बिहार की नई सरकार पर सस्पेंस खत्म?

बिहार भाजपा विधायक दल की बैठक कल दोपहर 2:00 बजे पटना कार्यालय में होगी। पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में सभी विधायक और पार्षद जुटेंगे। नई सरकार के गठन पर बड़ा फैसला संभव है।

लालू यादव को मिलेगी राहत या बढ़ेगी मुश्किल? लैंड फॉर जॉब मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

बिहार

लालू यादव को मिलेगी राहत या बढ़ेगी मुश्किल? लैंड फॉर जॉब मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

लैंड फॉर जॉब मामले में आज सुप्रीम कोर्ट लालू यादव की याचिका पर सुनवाई करेगा। लालू ने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा FIR रद्द करने से इनकार किए जाने के फैसले को चुनौती दी है। आज का दिन उनके लिए अहम है।