हत्या

पत्नी बोली- घर बनाओ, पति बोला- बाइक लेंगे; विवाद बढ़ा तो पत्नी को दागी गोली

नालंदा के कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में घरेलू विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

By : Rani Thakur
पत्नी बोली- घर बनाओ, पति बोला- बाइक लेंगे; विवाद बढ़ा तो पत्नी को दागी गोली

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
राजकुमार विश्वकर्मा/नालंदा:
नालंदा के कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में घरेलू विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति मन्नू कुमार उर्फ लड्डू ने अपनी पत्नी कांति देवी के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

परिजनों ने बताया कि घर के बंटवारे के बाद से ही मकान बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी पहले घर बनाने की बात कह रही थी, जबकि पति पहले मोटरसाइकिल खरीदने की जिद पर अड़ा था। इसी बात को लेकर देर रात दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पति मन्नू कुमार उर्फ लड्डू ने पत्नी कांति देवी को गोली मार दी।

घटना के बाद मृतका के पैर की पांचों उंगलियों के नाखून गायब मिलने की बात भी सामने आई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि गोली मारने के बाद शव को घसीटा गया होगा। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कल्याण बीघा थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि मकान निर्माण को लेकर विवाद में पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

अचानक वीरूपुर थाने पहुंचीं एसपी प्रेरणा कुमार, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

अचानक वीरूपुर थाने पहुंचीं एसपी प्रेरणा कुमार, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

लखीसराय की पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रेरणा कुमार ने वीरूपुर थाना का विस्तृत निरीक्षण किया। irpur

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मेल के जरिए दी गई है। 

MLC चुनाव: निशांत कुमार ने संभाला मोर्चा, JDU की रणनीति पर मंथन तेज

MLC चुनाव: निशांत कुमार ने संभाला मोर्चा, JDU की रणनीति पर मंथन तेज

MLC चुनाव को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मोर्चा संभाल लिया है। 

अब बिहार के थाने में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, जानिए कब से शुरू होगी नई व्यवस्था

अब बिहार के थाने में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, जानिए कब से शुरू होगी नई व्यवस्था

बिहार में बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य के सभी पुलिस थानों में अब चाइल्ड हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा।