एक्शन 

दशहरा से पहले बक्सर में बड़ी कार्रवाई, अवैध बूचड़खानों और प्रतिबंधित मांस बिक्री पर छापा

अवैध बूचड़खानों के संचालन और दुकानों पर प्रतिबंधित मांस की बिक्री की सूचना पर शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई।

By : Rani Thakur
दशहरा से पहले बक्सर में बड़ी कार्रवाई, अवैध बूचड़खानों और प्रतिबंधित मांस बिक्री पर छापा

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क: नवरात्र और दशहरा से पहले बक्सर के खलासी मोहल्ले में अवैध बूचड़खानों के संचालन और दुकानों पर प्रतिबंधित मांस की बिक्री की सूचना पर शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई।

पशु क्रूरता निवारण पदाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस और पशु अत्याचार निवारण पदाधिकारी दीपक कुमार की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान कई पशु बरामद किए गए।

स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने को थे विवश

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बूचड़खाने के चलते वे नारकीय जीवन जीने को विवश थे। बूचड़खाने से निकलने वाले गंदे पानी, खून और मांस के लोथड़ों से पूरे इलाके में दुर्गंध फैली रहती थी। 

पशु क्रूरता अत्याचार निवारण पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि बरामद सामानों की सूची तैयार की जा रही है। सूची के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

खलासी मोहल्ले में अवैध बूचड़खानों की शिकायतें लंबे समय से हैं। कुछ वर्षों पूर्व तत्कालीन एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में हुई छापेमारी में करीब 82 पशुओं को मुक्त कराया गया था।

पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर यहां अवैध बूचड़खानों का संचालन शुरू हो गया था, जिस पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है।
 

संबंधित सामग्री

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

घबराया हुआ कोटरा छलांग लगाकर मंदिर के सामने बने एक गहरे नाले में जा गिरा और वहीं फंस गया.

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

19 हाथियों के झुंड को वन विभाग की मुस्तैदी और सूझबूझ से बिना किसी अप्रिय घटना के रांची वन क्षेत्र की ओर सुरक्षित रवाना कर दिया गया.

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

एसीबी की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर तीन जमीन विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है.

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी समेत अन्य सामान खंगालते हुए नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए.