स्वास्थ्य शिविर

पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के सौजन्य से हुसैनाबाद अनुमंडल मैदान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उमड़ रही भारी भीड़

काली कंबल वाले बाबा के सानिध्य में चल रहे निःशुल्क शिविर में उमड़ी भीड़ को देखते हुए हुसैनाबाद पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के सौजन्य से हुसैनाबाद अनुमंडल मैदान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उमड़ रही भारी भीड़

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद के अनुमंडल कार्यालय के पास मैदान, जपला में काली कंबल वाले बाबा के सानिध्य में चल रहे निःशुल्क आरोग्य शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी. सुबह से ही मरीजों और उनके परिजनों का तांता लगा रहा. देखते ही देखते पूरा अनुमंडल मैदान लोगों से खचाखच भर गया. यह आयोजन पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के सौजन्य से तथा युवा नेता सूर्या सिंह के आयोजन में कराया जा रहा है. काली कंबल वाले बाबा के स्वास्थ्य शिविर के साथ शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक भव्य श्रीराम कथा का भी आयोजन किया जा रहा है.

शिविर स्थल पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं. दूर-दराज से आए मरीज घंटों अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. पलामू के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ बिहार से भी बड़ी संख्या में लोग काली कंबल वाले बाबा से स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए पहुंचे. लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती रही और दोपहर तक पूरा परिसर मरीजों एवं उनके परिजनों से भरा रहा. कई परिवार अपने बुजुर्गों और गंभीर रूप से परेशान मरीजों को लेकर शिविर में पहुंचे. हर तरफ मरीजों की भीड़, कतारें और लोगों की आवाजाही का नजारा देखने को मिला.

शिविर में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए हुसैनाबाद पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा. विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) दिव्यांशु शुक्ला एवं थाना प्रभारी चंदन कुमार स्वयं शिविर स्थल पर पहुंचे. दोनों पुलिस अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पुलिस प्रशासन की सतर्कता और तत्परता से शिविर में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला. शिविर में लकवा, शुगर, बीपी, कमर दर्द, घुटना दर्द, गठिया, निःसंतानता सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार की सुविधा दी जा रही है. दूसरे दिन उमड़ी रिकॉर्ड तोड़ भीड़ से स्पष्ट है कि काली कंबल वाले बाबा के इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है.

यह भी पढ़ें: पांचवें दिन भी ट्रेनों पर ब्रेक, पाकुड़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन बाधित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

संबंधित सामग्री

सरसाबाद में गांधी जयंती पर महापंचायत, जनसमस्याओं को लेकर उठी आवाज

सरसाबाद में गांधी जयंती पर महापंचायत, जनसमस्याओं को लेकर उठी आवाज

महापंचायत का नेतृत्व मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया राजू पुजहर ने किया

बहरागोड़ा प्रखंड के पुरानापानी पंचायत के करकटा गांव में जहरीले चंद्रबोड़ा सांप के डसने से स्वास्थ्य सहिया की मौत

बहरागोड़ा प्रखंड के पुरानापानी पंचायत के करकटा गांव में जहरीले चंद्रबोड़ा सांप के डसने से स्वास्थ्य सहिया की मौत

आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया

पूर्ण शराबबंदी के दावों पर 'डाक' का बड़ा डाका: सरकारी पार्सल वैन से 40 लाख की विदेशी शराब जब्त

पूर्ण शराबबंदी के दावों पर 'डाक' का बड़ा डाका: सरकारी पार्सल वैन से 40 लाख की विदेशी शराब जब्त

त्योहारों के मद्देनजर लखीसराय जिले में उत्पाद विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

NMMSS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 31 अक्टूबर हुई, पात्र विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष मिलेंगे 12,000 रुपये

NMMSS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 31 अक्टूबर हुई, पात्र विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष मिलेंगे 12,000 रुपये

छात्रवृत्ति का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को सहायता प्रदान कर कक्षा 8 के बाद कक्षा 12 तक अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है

एयरपोर्ट थाना थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, NDRF की मदद से बाहर निकाला गया शव 

एयरपोर्ट थाना थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, NDRF की मदद से बाहर निकाला गया शव 

एयरपोर्ट थाना थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में डूबने से पलटू नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर रांची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची.