न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के नगड़ी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और रांची पुलिस ने बड़ी कारवाई की है. लग्जरी कार से गांजा तस्करी कर रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 97 किलो गांजा भी बरामद किया गया है. पुलिस ने तस्करी के लिए इस्तेमाल किये जा रहे दोनों कार को भी जब्त कर लिया है.
जानकारी के अनुसार एक कार से रेकी की जा रही थी, जबकि दूसरे कार में गांजा भरा हुआ था. गांजा उड़ीसा से हजारीबाग के बरही ले जाया जा रहा था.
इसे भी पढ़ें: घर के पास चल रहा था अवैध कोयला खनन! विधायक ने खदान में उतरकर खोली पोल, CISF ने जब्त किए उपकरण