न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: गांधी जयंती पर बिरसा मुंडा कारावास में बंद 11 बंदियों को रिहाई मिली है. जेल अदालत में सुनवाई कर रिहाई की गई. बता दें कि नालसा और झालसा के निर्देश पर जेल अदालत लगाया गया. विभिन्न न्यायालयों में लंबित वाद का निष्पादन के लिए 21 बंदियों ने आवेदन दिया था. जेल अदालत एवं जागरूकता शिविर में बंदियों को नालसा और झालसा द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी गई. चिकित्सीय शिविर लगा कर बंदियों की जांच भी करायी गयी. न्यायिक दण्डाधिकारियों के द्वारा बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच खाकर की गई और त्रुटियों को सुधारने का निर्देश भी मौके पर दिया गया.
यह भी पढ़ें- सीजीएल से अफसर बने विजय कुमार तिवारी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज