ट्रेन परिचालन बाधित

पांचवें दिन भी ट्रेनों पर ब्रेक, पाकुड़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन बाधित, यात्रियों की बढ़ी परेशा

दैनिक यात्रियों का कहना है कि वे रोजाना स्टेशन पहुंच रहे हैं, पांच दिनों से पैसेंजर ट्रेनों के रद्द रहने के कारण आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पांचवें दिन भी ट्रेनों पर ब्रेक, पाकुड़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन बाधित, यात्रियों की बढ़ी परेशा

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: मालदा डिवीजन के सकरीगली-महाराजपुर के बीच गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण तटबंध कटने से रेलवे परिचालन पर असर पड़ा है. रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर मरम्मत कार्य जारी है. इसके चलते 28 सितंबर से पाकुड़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया गया है. शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन भी ट्रेनों के रद्द रहने से स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई.

खासकर साहिबगंज से पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट, बोलपुर, वर्धमान और हावड़ा जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों में नाराजगी भी देखी गई. दैनिक यात्रियों का कहना है कि वे रोजाना स्टेशन पहुंच रहे हैं, लेकिन पिछले पांच दिनों से पैसेंजर ट्रेनों के रद्द रहने के कारण आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है.

इन ट्रेनों के परिचालन पर पड़ा है असर

अप लाइन में 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर, 63063 वर्धमान-साहिबगंज पैसेंजर, 13427 हावड़ा-साहिबगंज एक्सप्रेस और 63405 रामपुरहाट-साहिबगंज पैसेंजर रद्द हैं. वहीं डाउन लाइन में 63064 साहिबगंज-बर्दवान पैसेंजर, 63074 साहिबगंज-रामपुरहाट पैसेंजर और 13428 साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन रद्द किया गया है. इसके अलावा भागलपुर-वनांचल एक्सप्रेस का रूट भी बदला गया है.

ट्रेनों के लगातार रद्द रहने से सबसे अधिक परेशानी दैनिक यात्रियों और छोटे कामकाज के लिए पश्चिम बंगाल आने-जाने वाले लोगों को हो रही है. यात्रियों का कहना है कि पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं.

मुख्य टिकट निरीक्षक अखिलेश चौबे ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया है. रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर मरम्मत कार्य जारी है और स्थिति सामान्य होने के बाद परिचालन बहाल किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: जंगल में जंगली हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, वन विभाग में हड़कंप

संबंधित सामग्री

सरसाबाद में गांधी जयंती पर महापंचायत, जनसमस्याओं को लेकर उठी आवाज

सरसाबाद में गांधी जयंती पर महापंचायत, जनसमस्याओं को लेकर उठी आवाज

महापंचायत का नेतृत्व मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया राजू पुजहर ने किया

बहरागोड़ा प्रखंड के पुरानापानी पंचायत के करकटा गांव में जहरीले चंद्रबोड़ा सांप के डसने से स्वास्थ्य सहिया की मौत

बहरागोड़ा प्रखंड के पुरानापानी पंचायत के करकटा गांव में जहरीले चंद्रबोड़ा सांप के डसने से स्वास्थ्य सहिया की मौत

आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया

पूर्ण शराबबंदी के दावों पर 'डाक' का बड़ा डाका: सरकारी पार्सल वैन से 40 लाख की विदेशी शराब जब्त

पूर्ण शराबबंदी के दावों पर 'डाक' का बड़ा डाका: सरकारी पार्सल वैन से 40 लाख की विदेशी शराब जब्त

त्योहारों के मद्देनजर लखीसराय जिले में उत्पाद विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

NMMSS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 31 अक्टूबर हुई, पात्र विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष मिलेंगे 12,000 रुपये

NMMSS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 31 अक्टूबर हुई, पात्र विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष मिलेंगे 12,000 रुपये

छात्रवृत्ति का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को सहायता प्रदान कर कक्षा 8 के बाद कक्षा 12 तक अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है

एयरपोर्ट थाना थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, NDRF की मदद से बाहर निकाला गया शव 

एयरपोर्ट थाना थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, NDRF की मदद से बाहर निकाला गया शव 

एयरपोर्ट थाना थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में डूबने से पलटू नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर रांची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची.