कैबिनेट मीटिंग

पटना में बनेगा मां सीता महाविद्यालय, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

बिहार के बेगूसराय में रामधारी सिंह ‘दिनकर’ विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

By : Rani Thakur
पटना में बनेगा मां सीता महाविद्यालय, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार के बेगूसराय में रामधारी सिंह ‘दिनकर’ विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना को भी मंजूरी मिली है। सम्राट कैबिनेट की बैठक में कुल 24 एजेंडों पर मुहर लगी है। बुधवार को कैबिनेट ने मुख्यमंत्री गो-धन विकास ऋण योजना को भी मंजूरी दी है। इस योजना के तहत बैंक ऋण के ब्याज पर 100% सब्सिडी दी जाएगी।

इसके अलावा नवादा के वारिसलीगंज में नई चीनी मिल की स्थापना को हरी झंडी मिली है। इस परियोजना में 500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया जाएगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री स्तर पर विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई थी। खासकर बड़ी लागत वाली परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

ऐसे में कैबिनेट के फैसलों से राज्य में चल रही कई विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। सरकार चालू वित्तीय वर्ष के बचे हुए समय में विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।

इसके लिए विभागों को जरूरी बजट, प्रशासनिक स्वीकृति और नीतिगत मंजूरी उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

MLC चुनाव में JDU ने चार सीटों पर किया प्रत्याशियों का ऐलान, इन नेताओं को मिला टिकट 

MLC चुनाव में JDU ने चार सीटों पर किया प्रत्याशियों का ऐलान, इन नेताओं को मिला टिकट 

बिहार विधान परिषद की आठ शिक्षक-स्नातक सीटों के चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। 

जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी: नवादा की सड़कों पर निकाला जुलूस, भगत सिंह चौक पर पुतला दहन

जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी: नवादा की सड़कों पर निकाला जुलूस, भगत सिंह चौक पर पुतला दहन

जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई कथित बदसलूकी की घटना के विरोध में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ने नवादा में प्रदर्शन किया। 

खिजरसराय पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार की मदद; बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा

खिजरसराय पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार की मदद; बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा

खिजरसराय के कुड़वां और पथरा गांव में हुई अलग-अलग घटनाओं को लेकर जमुई सांसद अरुण भारती बुधवार को पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। 

बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बनाए गए बिहार बीजेपी के प्रभारी 

बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बनाए गए बिहार बीजेपी के प्रभारी 

बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव किया गया है। इस कड़ी में हरीश द्विवेदी बिहार बीजेपी के प्रभारी बनाए गए हैं। 

बक्सर में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, दो मेगा प्रोजेक्ट पर जल्द फैसला; जमुई सवाल पर खामोश

बक्सर में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, दो मेगा प्रोजेक्ट पर जल्द फैसला; जमुई सवाल पर खामोश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बक्सर में वामनेश्वर मंदिर में पूजा की और सोन कैनाल का निरीक्षण किया।