उत्तर प्रदेश BJP
एक्सक्लूसिव

झारखंड के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, उत्तर प्रदेश BJP के सह प्रभारी बनाए गए डॉ प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा

भारतीय जनता पार्टी ने बड़े पैमाने पर संगठनात्मक फेरबदल करते हुए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है. विनोद तावडे को यूपी का प्रभारी बनाया किया गया है.

By : Ark Sahuliyar
झारखंड के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, उत्तर प्रदेश BJP के सह प्रभारी बनाए गए डॉ प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी ने बड़े पैमाने पर संगठनात्मक फेरबदल करते हुए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है. विनोद तावडे को यूपी का प्रभारी बनाया किया गया है. झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा और राजमहल के पूर्व विधायक डॉ प्रदीप वर्मा को उत्तर प्रदेश BJP के सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है. उनके अलावा जगदीश पटेल और मेधा कुलकर्णी को भी सह प्रभारी बनाया गया है. 

गजेन्द्र पटेल बने झारखण्ड प्रदेश प्रभारी
वहीं, गजेन्द्र पटेल को झारखण्ड का प्रभारी बनाया है. सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है. हरीश द्विवेदी को बिहार का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह प्रभारी बनाया गया है. 

अनंत और प्रदीप के पास संगठन का लंबा अनुभव
राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा लम्बे समय से संगठनात्मक भूमिका निभा रहे हैं. दोनों नेताओं के पास संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है. अनंत ओझा ने ABVP से अपना राजनितिक जीवन शुरू किया था. वहीं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा BJP के राष्ट्रीय मंत्री के तौर पर संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- गजेन्द्र पटेल बनाए गए झारखंड BJP प्रभारी, सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह सह प्रभारी 

संबंधित सामग्री

छतरपुर थाना क्षेत्र में वृद्ध की हत्या का उद्भेदन, प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार और टांगी बरामद

छतरपुर थाना क्षेत्र में वृद्ध की हत्या का उद्भेदन, प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार और टांगी बरामद

मारपीट और बदसलूकी कर रहा था, जिससे आक्रोशित होकर 81 वर्षीय ससुर जगदेव भुइयाँ ने टांगी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी

कर्मडाल पूजा कर लौटी युवती ने देर रात दुपट्टा के सहारे लगाई फांसी, हुई मौत

कर्मडाल पूजा कर लौटी युवती ने देर रात दुपट्टा के सहारे लगाई फांसी, हुई मौत

पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लंबे समय से चल रही कवायद पर विराम लगा है

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी - वित्त मंत्री

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी - वित्त मंत्री

छात्र नेताओं ने कहा- सरकारी राशि जनता की है और विश्वविद्यालय में वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा