न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई कथित बदसलूकी की घटना के विरोध में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ने नवादा में प्रदर्शन किया। संगठन की महिलाओं ने शहर की सड़कों पर जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जुलूस भगत सिंह चौक पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन की अध्यक्ष सावित्री देवी ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन लगातार सामने आ रही घटनाएं चिंता का विषय है। उन्होंने जमुई मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
एआईपीडब्ल्यूए ने दहेज प्रथा और महिलाओं के उत्पीड़न पर भी रोक लगाने की मांग की। संगठन ने दोषियों को सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।