न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रिम्स के मेडिसिन आईसीयू में भर्ती पाकुड़ का एक कैदी मंगलवार की सुबह करीब चार बजे फरार हो गया. कैदी का इलाज मेडिसिन आईसीयू में डॉ ऋषि गुड़िया की देखरेख में चल रहा था. ब्रेन से संबंधित समस्या के बाद उसे पाकुड़ से रिम्स लाकर भर्ती कराया गया था. सुबह करीब चार बजे कैदी पेशाब करने के बहाने बाथरूम गया. इसी दौरान वह चकमा देकर वहां से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद रिम्स अधीक्षक डॉ हीरेंद्र बिरुआ मेडिसिन आईसीयू पहुंचे और मामले की जानकारी ली. फिलहाल फरार कैदी की तलाश जारी है.
यह भी पढ़ें- झारखंड के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, उत्तर प्रदेश BJP के सह प्रभारी बनाए गए डॉ प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा