न्यूज़11 भारत
एंटरटेनमेंट/डेस्क: बॉलीवूड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने गणपति उत्सव के मौके पर अपने फैंस के साथ सेलिब्रेशन की कुछ खास झलकियां शेयर किया. वह अपने सोशल मीडिया पर हमेशा ही कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर बहुत ही प्यारे अंदाज में कुछ फोटो शेयर किए हैं.

श्रद्धा ने कई तस्वीरें एक ही पोस्ट में साझा किया, जिसमें उनका ट्रेडिशनल और फैमिली वाला अंदाज देखने को मिला. पहली फोटो में वह नहाने के बाद बालों में तौलिया लपेटे हाथ में मोदक पकड़े नजर आईं. वहीं, दूसरी फोटो में भगवान गणेश का आशीर्वाद लेती दिखीं. लोगों ने उनके इस अंदाज पर कमेंट सेक्शन में बहुत सारे प्यार बरसाए. किसी ने 'so cute' कहा तो किसी ने 'Preety' कहा. श्रद्धा कपूर ने अपनी पोस्ट के नीचे लिखा, 'Modak chahiye ??? Nahi milega' उनके इस मज़ाकिया कैप्शन पर लोगों ने भी काफी फनी और प्यारे-प्यारे कमेंट्स किए.

यह भी पढ़ें: 'प्रेम नाम है मेरा...' से मशहूर हुए प्रेम चोपड़ा, 91वें जन्मदिन पर जानें खास बात