इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी स्ट्राइक, भारी मात्रा में चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भू...

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी स्ट्राइक, भारी मात्रा में चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भूसौली में छिपाकर रखी थी लाखों की खेप

पूर्वी चंपारण में पुलिस और SSB ने मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर घर में छिपाई २.६९५ किलो चरस बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों में है। अब नेपाल सीमा से जुड़े ड्रग सिंडिकेट की जांच जारी है

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी स्ट्राइक भारी मात्रा में चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार भूसौली में छिपाकर रखी थी लाखों की खेप

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क(मनीष कुमार, मोतिहारी): पूर्वी चंपारण के जितना थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी ने नशे के सौदागरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। सुरक्षा बलों को पुख्ता जानकारी मिली थी कि अगरबा गांव का निवासी मुन्ना कुमार तस्करी की एक बड़ी खेप की डिलीवरी करने वाला है। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों ने तुरंत एक स्पेशल जॉइंट टीम का गठन किया और तड़के सुबह संदिग्ध ठिकाने की घेराबंदी कर दी।

भूसौली घर से बरामद हुआ काला सोना

तस्कर ने पुलिस को चकमा देने के लिए नशीले पदार्थों को घर के पीछे बने भूसौली (भूसा रखने का कमरा) में प्लास्टिक के बोरों में छिपा कर रखा था। सघन तलाशी के दौरान टीम ने 2.695 किलोग्राम चरस बरामद की। पकड़े गए मादक पदार्थ की शुद्धता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी मांग को देखते हुए इसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 20 वर्षीय मुन्ना कुमार (पिता- गजेन्द्र प्रसाद यादव) को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सीमा पार से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से नेपाल बॉर्डर के रास्ते सक्रिय बड़े ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ हो सकता है।

कठोर कार्रवाई की तैयारी

हाल के दिनों में सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ी तस्करी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अब हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस ने बरामद माल को जब्त कर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब इस बात की गहन जांच की जा रही है कि इस खेप का असली सप्लायर कौन था और इसे बिहार के किन इलाकों में खपाने की तैयारी थी।

संबंधित सामग्री

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

क्राइम

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती को समाज ने जीते जी मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सामाजिक दबाव में बेटी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतले का दाह संस्कार किया।

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकत, समस्तीपुर में छात्रा से छेड़खानी पर भारी बवाल

बिहार

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकत, समस्तीपुर में छात्रा से छेड़खानी पर भारी बवाल

समस्तीपुर में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार हुआ। वारिसनगर के एक स्कूल में सातवीं की छात्रा से प्रधानाध्यापक ने छेड़खानी की, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। भीड़ ने स्कूल घेरकर हंगामा किया।


चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

बिहार

चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

जमालपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar News: अब घर बैठे दर्ज होगी आपकी शिकायत, यहां जानिए सरकार की खास तैयारी

बिहार

Bihar News: अब घर बैठे दर्ज होगी आपकी शिकायत, यहां जानिए सरकार की खास तैयारी

बिहार सरकार ने ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्या समाधान के लिए विशेष पहल की है। लोगों की सुविधा के लिए सहयोग हेल्पलाइन और सहयोग पोर्टल का शुभारंभ किया गया।

पिता की लाडली और स्कूल की होनहार... एक लापरवाही ने बुझा दिया घर का चिराग, गया में छात्रा की दर्दनाक मौत

बिहार

पिता की लाडली और स्कूल की होनहार... एक लापरवाही ने बुझा दिया घर का चिराग, गया में छात्रा की दर्दनाक मौत

गया के बाराचट्टी में जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा करिश्मा को कुचल दिया। मौके पर मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू की